ब्रेकिंग
बिहार में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 21 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यूबिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दियाएल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, मैसेज भेजकर दी गोली मारने की धमकी; खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्यमुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा गिफ्ट, तमिलनाडु के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजलीबिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्टबिहार में मानव तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, रेलवे स्टेशन से 21 आदिवासी बच्चों का रेस्क्यूबिहार में डबल मर्डर की खौफनाक वारदात: दो लोगों की हत्या कर शव को टुकड़ों में काटा, फिर सूटकेस में बंद कर ठिकाने लगा दियाएल्विश यादव से मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, मैसेज भेजकर दी गोली मारने की धमकी; खुद को बताया लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्यमुख्यमंत्री बनते ही विजय का बड़ा गिफ्ट, तमिलनाडु के लोगों को 200 यूनिट मुफ्त बिजलीबिहार में नशे के कारोबार पर प्रहार: पुलिस के बड़े ऑपरेशन में करोड़ों के नशीले पदार्थ जब्त, 448 तस्कर अरेस्ट

Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी ने पार्टी छोड़ी, थामा झामुमो का दामन

Jharkhand Politics: झारखंड बीजेपी को बड़ा झटका लगा है, जब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो से पूर्व विधायक ताला मरांडी ने पार्टी छोड़ झामुमो का दामन थाम लिया।

झारखंड, BJP, झामुमो, ताला मरांडी, पार्टी इस्तीफा, बोरियो विधायक, हेमंत सोरेन, संताल परगना, पार्टी बदलना, राजनीति, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, Jharkhand, BJP leader quits, joins JMM, Tala Marandi, political
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Jharkhand Politics: झारखंड के संताल परगना क्षेत्र से बीजेपी को तगड़ा झटका लगा है। पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और बोरियो विधानसभा से पूर्व विधायक ताला मरांडी ने भारतीय जनता पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपने सभी पदों से त्यागपत्र देते हुए प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पत्र सौंपा। इसके तुरंत बाद शुक्रवार को उन्होंने भोगांदिहा में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) का दामन थाम लिया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई और अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।


ताला मरांडी ने बताई पार्टी छोड़ने की वजह

ताला मरांडी ने बीजेपी छोड़ने के पीछे निजी और वैचारिक मतभेदों को कारण बताया है। अपने त्यागपत्र में उन्होंने लिखा, "मैं भारतीय जनता पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता रहा हूँ और पार्टी द्वारा मुझे जो भी अवसर दिए गए, उसके लिए मैं आभारी हूँ। परंतु, कुछ वैचारिक मतभेद और प्रतिकूल परिस्थितियों के चलते यह निर्णय लेना पड़ा। इसमें किसी भी तरह की दुर्भावना नहीं है। कृपया मेरा इस्तीफा स्वीकार करते हुए मुझे मुक्त करें।"

पहले भी बदल चुके हैं राजनीतिक दल

गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब ताला मरांडी ने राजनीतिक पार्टी बदली हो। वर्ष 2024 में वे राजमहल लोकसभा सीट से बीजेपी के उम्मीदवार थे, लेकिन झामुमो के प्रत्याशी विजय शंकर हेंब्रम से उन्हें करारी हार मिली थी। इससे पहले 2019 में विधानसभा चुनाव के दौरान भी उन्होंने बीजेपी से इस्तीफा देकर आजसू पार्टी जॉइन की थी और बोरियो सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि, उस समय भी उन्हें झामुमो प्रत्याशी लोबिन हेम्ब्रम से शिकस्त मिली थी।


टैग्स

संबंधित खबरें