ब्रेकिंग
पाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिशपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीBihar News : “मटन खाने से किया इनकार… फिर युवक पर बरसी लाठी-टांगी, बिहार के इस जिले में में अजीब विवाद2 करोड़ लोग ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ से जुड़े, बोले प्रशांत किशोर..जनता की नाराजगी सरकार को समझनी चाहिएपटना के होटल में पॉलिटेक्निक छात्रा से छेड़छाड़ का प्रयास, पिता के सामने अगवा करने की कोशिश

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीजे

झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने पार्टी से दिया इस्तीफा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को उन्होंने अपना इस्तीफा सौंपा है। लोकसभा चुनाव के दौरान भी कुणाल षड़ंगी ने प्रवक्ता पद से इस्तीफा दिया था। 2014 से 2019 तक षड़ंगी बहरागोड़ा से विधायक रह चुके हैं। कुणाल षड़ंगी सचेतक, सत्ताधारी दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता और लोक लेखा समिति (पीएसी) के सदस्य भी रह चुके हैं।


कुणाल षड़ंगी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए लिखा कि इस पत्र के माध्यम से मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे रहा हूँ। यह निर्णय मैंने गहन चिंतन और आत्ममंथन के उपरांत लिया है।


पिछले कई महीनों से मैं यह महसूस कर रहा हूँ कि कई बार पूर्वी सिंहभूम जिले की बुनियादी समस्याओं से जुड़े विषयों और संगठनात्मक विषयों को आपके और अन्य वरीय पदाधिकारियों के संज्ञान में लाने के बावजूद पार्टी जिले की महत्वपूर्ण मुद्दों के प्रति बिलकुल उदासीन है। जब मैंने प्रदेश के प्रवक्ता के पद से त्यागपत्र दिया था तो मुझे उम्मीद थी कि मेरे द्वारा रखे गए विषयों पर पार्टी संज्ञान लेगी लेकिन दुखद है कि स्थिति आज भी जस की तस है।


जिले की कई बुनियादी सुविधाओं और विशेष तौर पर युवाओं के मुद्दों पर यहाँ से चुने हुए जन प्रतिनिधि हमेशा से मौन रहे हैं और संगठन के आंतरिक अनुशासन के मति भी कोई गंभीरता दिखाई नहीं देती है। इन परिस्थितियों में प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कोई भी ठोस कदम नहीं उठाया जाना दुर्भाग्यजनक है और मैं ऐसी कार्यप्रणाली से सहमत नहीं हूँ और राजनीति में आने के मेरे मुख्य उद्देश्य के प्रति न्याय करने में असमर्थ हूँ।


पूर्वी सिंहभूम जिले की जनता के हित में यह आवश्यक है कि उनको आवाज को जोरदार तरीके से बुलंद किया जाए ताकि उनके समस्याओं का उचित समाधान हो सके जो कि वर्तमान की परिस्थिति में भाजपा में रह कर मुझे संभव प्रतीत नहीं होता है। आपसे आग्रह है कि मेरा त्यागपत्र स्वीकार करें। कुणाल षड़ंगी ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बी एल संतोष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी कर्मवीर सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री को भी इस्तीफे की कॉपी भेजी है।


झारखंड में भाजपा को बड़ा झटका, पूर्व विधायक कुणाल षड़ंगी ने पार्टी से दिया इस्तीफा