ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

बर्ड फ्लू पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की अजब दलील, बोले- इसमें तो और भी ज्यादा चिकन खाता हूं

RANCHI: झारखंड में इन दिनों बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखकर झारखंड की सरकार लोगों से सुरक्षित रहने और चिकन खाने से परहेज करने की अपील कर

बर्ड फ्लू पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री की अजब दलील, बोले- इसमें तो और भी ज्यादा चिकन खाता हूं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: झारखंड में इन दिनों बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को देखकर झारखंड की सरकार लोगों से सुरक्षित रहने और चिकन खाने से परहेज करने की अपील कर रही है। इसी बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के बयान ने बवाल मचा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री लोगों को बर्ड फ्लू के खतरे से बचने के बजाए और अधिक चिकन खाने की सलाह दे रहे हैं। 


दरअसल, राज्य में बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे को लेकर जब स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ताजा हालात को देखते हुए पशुपालन मंत्री इस मामले में संज्ञान लेंगे और जरूरी कार्रवाई भी करेंगे। पत्रकारों ने आगे कहा कि लोग डर रहे हैं, भयभीत हैं ? इस पर मंत्री जी ने जो कहा उसे सुन कर सभी दंग रह गए। मंत्री जी ने कहा कि, अरे कोई डरने उरने का जरूरत नहीं है। जब- जब बर्ड फ्लू आया है। तब- तब हम ज्यादा मुर्गा खाए हैं । उसको जो है ज्यादा आग में भून कर खाना है।


उधर, विपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी ने स्वास्थ्य मंत्री इस बयान पर कहा कि सरकार इस बढ़ते खतरे को लेकर गंभीर नहीं है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री का यह बयान सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। स्वीस्थ्य मंत्री के बयान ने बर्ड फ्लू के बढ़ते खतरे के बीच सरकार के गंभीरता को लेकर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।


बता दें कि, बाकारो में लगभग 4 हजार संक्रमित मुर्गियों को मारा गया है। यह खतरा दूसरे जगहों तक ना फैले विशेषज्ञ इसका पूरा प्रयास कर रहे हैं। रांची में मुर्गियों की मौत के बाद भेजे गये सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गयी है। प्रशासम इस मामले को गंभीरता से ले रही है। एक किमी के दायरे को प्रभावित क्षेत्र घोषित करके पक्षियों को मारने के लिए पहचान करने का निर्देश दिया है। 10 किमी के दायरे के क्षेत्रों को निगरानी क्षेत्र घोषित किया गया है। सर्वेक्षण का दायरा बढ़ाने पर भी फैसला लिया गया है। सभी सारे पोल्ट्री का सर्वेक्षण किया जायेगा। ऐसे पोल्ट्री फार्म जहां मुर्गियों की संख्या ज्यादा है उनकी भी जांच की जा रही है।

टैग्स