ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में भी I.N.D.I गठबंधन को झटका, CPI ने कर दिया ये बड़ा एलान

RANCHI: पश्चिम बंगाल में टूट के बाद अब झारखंड में भी इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी यानि सीपीआई ने झारखंड में इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर

पश्चिम बंगाल के बाद अब झारखंड में भी I.N.D.I गठबंधन को झटका, CPI ने कर दिया ये बड़ा एलान
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: पश्चिम बंगाल में टूट के बाद अब झारखंड में भी इंडी गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी यानि सीपीआई ने झारखंड में इंडी गठबंधन के साथ चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है और राज्य की आठ लोकसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान कर दिया है।


भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी के नेता और पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने एलान किया है कि झारखंड के 14 लोकसभा सीटों में से 8 पर उनकी पार्टी अपना उम्मीदवार उतारेगी। सीपीआई राजधानी रांची, हजारीबाग, कोडरमा, चतरा, पलामू, गिरिडीह, दुमका और जमशेदपुर लोकसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारेगी।


आगामी 16 मार्च को पार्टी की तरफ से सभी 8 उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया जाएगा। भुवनेश्वर मेहता ने कहा कि इंडी गठबंधन में सीटों के एलान को लेकर लेटलतीफी हो रही है ऐसे में पार्टी को यह फैसला लेना पड़ रहा है। उन्होने कहा कि हजारीबाग की सीट सीपीआई को दी जाए, नहीं तो सीपीआई गठबंधन से अलग चुनाव लड़ने के लिए तैयार है।