ब्रेकिंग
स्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजनस्वतंत्रता दिवस से पहले भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, बिना आईडी कार्ड एंट्री बैन; SSB ने बढ़ाई चौकसीमुजफ्फरपुर में पुलिस-अपराधी मुठभेड़, फायरिंग के बाद कुख्यात उत्तम राय बाइक लूटकर फरारझारखंड के बाद बिहार में छात्र आंदोलन की आहट, TRE 4 समेत अन्य मांगों को लेकर आमरण अनशन का ऐलानमधुबनी में JK लक्ष्मी सीमेंट प्लांट का विरोध, निर्माण कार्य रोकने पर ग्रामीणों और पुलिस में झड़प15 अगस्त के राजकीय समारोह की सभी तैयारियाँ पूरी, गांधी मैदान में भव्य आयोजन

Jharkhand Land Scam: ED के तीसरे समन पर भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सीएम हेमंत, जानिए.. पूरी वजह

RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ED ने सीएम हेमंत सोरेन को तीसरी बार समन भेजकर आज यानी 9 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था हालांक

Jharkhand Land Scam: ED के तीसरे समन पर भी पूछताछ के लिए नहीं पहुंचे सीएम हेमंत, जानिए.. पूरी वजह
Mukesh Srivastava
3 मिनट

RANCHI: झारखंड में जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही ED ने सीएम हेमंत सोरेन को तीसरी बार समन भेजकर आज यानी 9 सितंबर को पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर बुलाया था हालांकि ईडी का तीसरा समन भी बेअसर साबित हुआ और सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। हेमंत सोरेन दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की ओर से जी-20 को लेकर आयोजित डिनर में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के राष्ट्रपति के डिनर में शामिल होने की वजह से अब ईडी उन्हें चौथा समन भेज सकती है।


दरअसल, झारखंड में सेना की जमीन घोटाला मामले में ईडी अबतक अबतक कई लोगों गिरफ्तार कर चुकी है। रांची के पूर्व डी, छवि रंजन, कोलकाता के कारोबारी अमित अग्रवाल, न्यूक्लियस मॉल के मालिक और कारोबारी बिष्णु अग्रवाल और बड़गाई अंचल सीओ भानुप्रसाद समेत कुल 13 लोगों को अबतक इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।


जमीन घोटाला के मामले में बड़गाई अंचल सीओ ने हाल ही में पूछताछ के दौरान ईडी के सामने कुछ बड़े अधिकारियों और राजनेताओं का नाम बताया था।अब इस घोटाले की आंच सीएम हेमंत सोरेन तक पहुंच गई है। खनन घोटाला में पहले से ही ईडी की जांच का सामना कर रहे हेमंत सोरेन को जमीन घोटाला के मामले में ईडी ने पहली बार बीते 8 अगस्त को समन जारी कर 14 अगस्त को पूछताछ के लिए बुलाया था लेकिन हेमंत सोरेन ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे थे।


इसके बाद ईडी ने दूसरी बार 19 अगस्त को समन भेजकर 24 अगस्त को पूछताछ के लिए सीएम हेमंत सोरेन को अपने दफ्तर बुलाया था। 24 अगस्त को भी मुख्यमंत्री ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे और ईडी के अधिकारी उनका इंतजार करते रह गए थे। 25 अगस्त को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से सुप्रीम कोर्ट में रिट याचिका दायर की गयी। याचिका में ईडी के समन को चुनौती देते हुए मुख्यमंत्री ने ईडी पर दुर्भावना से प्रेरित होकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था। 


इस याचिका की एक कॉपी ईडी के दफ्तर भी भेजा गया था। हेमंत सोरेन ने ईडी को पत्र लिख कर कोर्ट का फैसला आने तक अपनी कार्रवाई स्थगित रखने का अनुरोध किया था बावजूद इसके ईडी ने बीते 1 सितंबर को तीसरी बार समन जारी कर पूछताछ के लिए हेमंत सोरेन को बुलाया था लेकिन वे ईडी दफ्तर नहीं पहुंचे। ऐसे में कहा जा रहा है कि ईडी अब चौथा समन भेजकर हेमंत सोरेन को पूछताछ के लिए बुला सकती है।