ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Jharkhand Election: विधानसभा चुनाव के बीच हेमंत सोरेन की पार्टी को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए JMM के ये विधायक

RANCHI: झारखंड में पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दल दूसरे फेज के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। आगामी 20 नवंबर को झारखंड मे दूसरे चरण की वोटिंग होनी है ले

Jharkhand Election: विधानसभा चुनाव के बीच हेमंत सोरेन की पार्टी को बड़ा झटका, BJP में शामिल हुए JMM के ये विधायक
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RANCHI: झारखंड में पहले चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दल दूसरे फेज के चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। आगामी 20 नवंबर को झारखंड मे दूसरे चरण की वोटिंग होनी है लेकिन इसी बीच मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन क पार्टी जेएमएम को बड़ा झटका लगा है।


दरअसल, आगामी 20 नवंबर को राज्य की 38 सीटों पर होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जेएमएम को बड़ा झटका लगा है। लिट्टीपाड़ा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक दिनेश विलियम मरांडी शुक्रवार को बीजेपी में शामिल हो गए। 


केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड के चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने दिनेश विलियम मरांडी को बीजेपी की सदस्यता दिलाई। जेएमएम ने इस बार के चुनाव में दिनेश विलियम मरांडी को पार्टी का टिकट नहीं दिया था, जिससे वह नाराज चल रहे थे।


वह पिछले कुछ दिनों से पार्टी विरोधी बयान दे रहे थे जिसको लेकर जेएमएम की तरफ से उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था 24 घंटे के भीतर जवाब देने को कहा गया था लेकिन जवाब देने की जगह उन्होंने पार्टी बदलना ही उचित समझा। दिनेश विलियम मरांडी के पाला बदलना जेएमएम के लिए चुनाव के बीच एक बड़ा झटका माना जा रहा है।