ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में नई गठित हेमंत कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर 11 विधायकों ने शपथ ली। राजभवन के

Jharkhand Cabinet Expansion: हेमंत सोरेन कैबिनेट का हुआ विस्तार, 11 विधायकों को राज्यपाल ने दिलाई मंत्री पद की शपथ
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Jharkhand Cabinet Expansion: झारखंड में नई गठित हेमंत कैबिनेट का गुरुवार को विस्तार हो गया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट में मंत्री के तौर पर 11 विधायकों ने शपथ ली। राजभवन के अशोक उद्यान में राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर समेत नवनिर्वाचित विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई।


झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार ने विधानसभा के कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर स्टीफन मरांडी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। राधाकृष्ण किशोर, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, संजय प्रसाद यादव, रामदास सोरेन, इरफान अंसारी, हफीजुल हसन, दीपिका पांडेय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, सुदिव्य कुमार और शिल्पी नेहा तिर्की को हेमंत कैबिनेट के मंत्री के तौर पर शपथ दिलाई।


इस बार हेमंत कैबिनेट ने 6 नए चेहरों को जगह मिली है। कैबिनेट में दो महिला को भी शामिल किया गया है। पहली बार शिल्पी नेता तिर्की मंत्री बनी हैं जबकि दीपिका पांडेय को एक बार फिर से मंत्री बनाया गया है। मधुपुर के विधायक हफीजुल अंसारी ने ईश्वर की शपथ लेने की जगह अल्लाह के नाम पर शपथ ली। सीएम हेमंत के आने के बाद राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार शपथ ग्रहण समारोह स्थल पर पहुंचे। 


राष्ट्रगान के बाद शपथ ग्रहण समारोह की शुरूआत हुई। सबसे पहले राज्यपाल ने प्रोटेम स्पीकर के तौर पर स्टीफन मरांडी को शपथ दिलाई। इसके बाद गठबंधन के 11 विधायकों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। झामुमो कोटे से 6 विधायको ने मंत्री पद की शपथ ली, कांग्रेस के चार विधायकों और आरजेडी कोटे से एक विधाक ने मंत्री पद की शपथ ली है। 


जेएमएम के तीन, कांग्रेस के दो और राजद के एक विधायक को पहली बार हेमंत कैबिनेट में जगह मिली है। हेमंत कैबिनेट में जेएमएम के चमरा लिंडा, जेएमएम के योगेंद्र महतो, जेएमएम के ही सुदिव्य सोनू को मंत्री बनाया गया है। वहीं कांग्रेस से राधाकृष्ण किशोर और शिल्पी नेहा तिर्की पहली बार मंत्री बनीं है जबकि आरजेडी कोटे से संजय प्रसाद यादव पहली बार मंत्री बनाए गए हैं।