ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जी-20 में शामिल डेलीगेट्स से मिले हेमंत सोरेन, झारखंडी संस्कृति के साथ किया स्वागत

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में जी-20 सम्मेलन हुआ। बैठक में शामिल डेलीगेट्स से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। वही जी-20 डेलिगेट्स का झारखंडी

जी-20 में शामिल डेलीगेट्स से मिले हेमंत सोरेन, झारखंडी संस्कृति के साथ किया स्वागत
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

RANCHI: झारखंड की राजधानी रांची स्थित रेडिसन ब्लू होटल में जी-20 सम्मेलन हुआ। बैठक में शामिल डेलीगेट्स से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मुलाकात की। वही जी-20 डेलिगेट्स का झारखंडी संस्कृति के साथ स्वागत किया गया। लोक कलाकारों ने समा बांधा। समां छऊ, पाइका, अखरा और मुंडारी करम नृत्य सहित नागपुरी झूमर ने कार्यक्रम में आए मेहमानों का ध्यान अपनी ओर आकृष्ट किया।

रांची में गुरुवार की शाम झारखंडी संस्कृति की सुगंध से सराबोर थी। मौका था  जी 20 सम्मेलन में आए विदेशी मेहमानों को झारखंड की संस्कृति से रूबरू कराने का।  रांची के होटल रेडिसन ब्लू में झारखंड के कलाकारों ने अपने पारंपरिक नृत्य से यहां की संस्कृति से विदेशी मेहमानों को परिचित कराते हुए शानदार प्रस्तुति दी। 

कार्यक्रम की शुरुआत लोक नृत्य से की गई, जिसे विदेशी मेहमानों ने काफी सराहा। उसके बाद मांदर, नगाड़ा और करताल की त्रिवेणी में कुडुख भाषा में गाए गए गीत आकर्षण का केंद्र बने। नंद नायक की टीम की बेहतरीन प्रस्तुति  पर मेहमानों ने  खूब तालियां बजाईं।

 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन भी पहुंचे और जी 20 में शामिल होने आए प्रतिनिधियों से मुलाकात कर झारखंड के बारे में जानकारी दी। देर शाम तक चले इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में मद्धिम रोशनी के बीच विदेशी मेहमानों सहित देश के गणमान्य लोग मौजूद थे।