ब्रेकिंग
पटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाबिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिशपटना में 45 दिन ट्रैफिक रहेगा प्रभावित… इस रूट से जीरो माइल तक वाहनों की एंट्री बंद, जानें कौन-सा रास्ता रहेगा खुलाबिहार में रेल यात्रियों की सुरक्षा होगी और पुख्ता... 4 हजार KM ट्रैक का होगा ऑडिट, सुनसान जगहों पर लगेंगे सोलर कैमरेयात्रीगण कृपया ध्यान दें... आज सफर से पहले जरूर चेक करें अपना रूट! 14 ट्रेनें रद्द, 30 डायवर्ट; देखें पूरी लिस्टबिहार में भूमिहीन परिवारों को मिलेगी 3 डिसमिल जमीन... लेकिन कैसे मिलेगा लाभ? जानिए आवेदन से लेकर पूरी प्रक्रियाबिहार के 19 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 25 सितंबर तक बदलता रहेगा मौसम का मिजाज; जानें कहां होगी भारी बारिश

JDU विधायक का कोरोना टेस्ट, मधेपुरा में पॉजिटिव केस आने के बाद लिया गया सैंपल

MADHEPURA : कोरोना महामारी राज्य के नए जिलों में फैल रहा है। दो दिन पहले मधेपुरा में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां लगातार स्क्रीनिंग का काम जारी है। बिहारीगंज के

FirstBihar
Santosh Singh
3 मिनट

MADHEPURA : कोरोना महामारी राज्य के नए जिलों में फैल रहा है। दो दिन पहले मधेपुरा में एक महिला के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद वहां लगातार स्क्रीनिंग का काम जारी है। बिहारीगंज के मधुवन की रहने वाली महिला के पॉजिटिव पाए जाने के बाद उस पूरे गांव के लोगों की स्क्रीनिंग चल रही है। इसी क्रम में बिहारीगंज से जदयू विधायक निरंजन मेहता का भी कोरोना टेस्ट कराया गया है। उनका सैंपल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लिया है और अब रिपोर्ट का इंतजार है। 


स्वस्थ विभाग की टीम ने रविवार को कुल 35 लोगों का सैंपल लिया है जिनमें जेडीयू विधायक निरंजन मेहता उनकी मुखिया पत्नी कुमुद देवी के साथ-साथ समर्थक अनिरुद्ध मेहता शामिल हैं। फर्स्ट बिहार ने इस मामले में विधायक के निरंजन मेहता ने जानकारी लेनी चाही तो उन्होंने थोड़ी देर बाद कॉल करने की बात कहकर फोन कट कर दिया। जबकि दूसरी तरफ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विधायक उनकी पत्नी और अन्य लोगों का सैंपल लेने की खबरों की पुष्टि की है। चिकित्सा प्रभारी डॉ चंद्र भूषण कुमार ने बताया है कि सभी प्रखंडों से लोगों का सैंपल कलेक्ट किया गया है। बताया जा रहा है कि इलाके के लोगों का सैंपल कलेक्ट करने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम रविवार की देर शाम विधायक के मधुवन स्थित आवास पहुंची थी और वहीं उनका सैंपल लिया गया। 


आपको बता दें कि बिहारीगंज के मोहनपुर पंचायत की जिस महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है पटना जाने के पहले उसके परिजन विधायक के पास मदद के लिए पहुंचे थे। पटना में जब उस महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उसके बाद से ही जेडीयू विधायक का टेस्ट कराए जाने की मांग हो रही थी। जिसके बाद उनका सैंपल लिया गया है और अब उनकी रिपोर्ट आने का इंतजार है।

टैग्स