ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

तेजस्वी के भूमिहार कार्ड से जेडीयू में भारी बेचैनी: पूर्व सांसद अरूण कुमार को पार्टी में शामिल करायेगी, पहले न्योता देकर बेइज्जत किया था

तेजस्वी के “ऑपरेशन भूमिहार” से JDU में हड़कंप मच गया है। RJD में जगदीश शर्मा के बेटे राहुल के शामिल होने के बाद JDU अब पूर्व सांसद अरूण कुमार को पार्टी में शामिल कर अपनी साख बचाने की कोशिश में है। अरूण कुमार को पहले शामिल करने से मना कर दिया गया था.

Bihar Politics
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA: तेजस्वी के ऑपरेशन भूमिहार से जेडीयू में खलबली मच गयी है. बेचैन जेडीयू ने आनन फानन में उसी नेता को पार्टी में शामिल कराने का फैसला लिया है, जिसे कुछ दिनों पहले पार्टी में एंट्री कराने पर रोक लगा दिया है. शनिवार को जेडीयू के तमाम दिग्गज खुद मौजूद रहकर जहानाबाद के पूर्व सांसद अरूण कुमार को पार्टी में शामिल करायेंगे.


जेडीयू में कल पूर्व सांसद अरूण कुमार को शामिल कराया जा रहा है. जेडीयू की बेचैनी का आलम ये है कि अरूण कुमार को पार्टी में शामिल कराने के लिए नीतीश कुमार को छोड़ कर पार्टी के सारे बड़े नेता मौजूद रहेंगे. केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, नीतीश के सबसे करीबी मंत्री विजय चौधरी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा खुद मौजूद रहकर अरूण कुमार और उनके बेटे को पार्टी में शामिल करायेंगे.


पहले पार्टी में एंट्री पर रोक लगा दी थी

करीब दो महीने पहले की बात है जब पूर्व सांसद अरूण कुमार के जेडीयू में शामिल होने का ऐलान कर दिया था. 4 सितंबर 2025 को अरूण कुमार को जेडीयू में शामिल होना था. लेकिन ऐन वक्त पर अरूण कुमार को पार्टी में एंट्री देने से मना कर दिया गया था. उनके मिलन समारोह को रद्द कर दिया गया था. चर्चा थी कि ललन सिंह की नाराजगी के कारण अरूण कुमार को पार्टी में शामिल कराने से मना कर दिया गया था.


अब अरूण कुमार क्यों हो गये जरूरी

दरअसल ये तेजस्वी यादव के ऑपरेशन भूमिहार का असर है. तेजस्वी यादव ने आज अपनी पार्टी में मगध क्षेत्र में भूमिहारों के सबसे कद्दावर नेता माने जाने वाले जगदीश शर्मा के बेटे राहुल कुमार को पार्टी में शामिल करा लिया था. तेजस्वी ने भाकपा(माले) पर प्रेशर बनाकर माले की सीटिंग सीट घोसी को अपने पास ले लिया था. राहुल शर्मा इस चुनाव में घोसी से आरजेडी के उम्मीदवार होंगे.


जेडीयू में फैली बेचैनी

जगदीश शर्मा और राहुल कुमार के पाला बदलने के बाद जेडीयू में भारी बेचैनी फैली. पार्टी के पास मगध क्षेत्र में जगदीश शर्मा की टक्कर का कोई भूमिहार नेता है ही नहीं. ऐसे में आनन फानन में अरूण कुमार को बुलाने का फैसला लिया गया. अरूण कुमार जहानाबाद से सांसद रह चुके हैं और उनकी भी मगध क्षेत्र में पकड़ रही है.


जेडीयू को लग रहा है कि अरूण कुमार को बुलाकर वह भूमिहार वोट बैंक में सेंधमारी को रोक लेगी. चर्चा ये भी है कि अरूण कुमार के बेटे को जेडीयू घोसी विधानसभा क्षेत्र से राहुल कुमार के खिलाफ उम्मीदवार बना सकती है. अरूण कुमार अपने बेटे के सेटलमेंट के लिए जेडीयू में जाने को बेचैन थे.

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता