ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

जेडीयू का मिशन झारखंड शुरू, कई उम्मीदवारों का नाम हुआ तय.. 25 अगस्त को रांची में होगा सम्मेलन

PATNA : बिहार से बाहर अपनी राजनीतिक ताकत का विस्तार करने में जुटे जेडीयू ने मिशन झारखंड पर कदम आगे बढ़ा दिया है। जेडीयू झारखंड विधानसभा में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगा। पटना में

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार से बाहर अपनी राजनीतिक ताकत का विस्तार करने में जुटे जेडीयू ने मिशन झारखंड पर कदम आगे बढ़ा दिया है। जेडीयू झारखंड विधानसभा में अपने दम पर चुनाव मैदान में उतरेगा। पटना में आज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ झारखंड जेडीयू के नेताओं की अहम बैठक हुई जिसमें विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई। जेडीयू के अंदरूनी सूत्रों के मुताबिक झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी ने कई उम्मीदवारों के नाम भी तय कर लिए हैं। इसके अलावा जेडीयू आगामी 25 अगस्त को रांची में कार्यकर्ता सम्मेलन का भी आयोजन करेगा जिसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। जेडीयू ने पहले ही इस बात का ऐलान कर रखा है कि वह बिहार से बाहर एनडीए गठबंधन से अलग अपने दम पर चुनाव लड़ेगा। झारखंड विधानसभा चुनाव में की कोशिश अपनी मौजूदगी का एहसास कराने की होगी झारखंड में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सलखन मुर्मू ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को इस बात का भरोसा दिलाया है कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी। पटना से गणेश सम्राट की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता