ब्रेकिंग
नेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरीनेपाल की बाढ़ का बिहार में असर: गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा, कई जिलों में हाई अलर्ट; तटबंधों की बढ़ी निगरानीघर से सैकड़ों किलोमीटर दूर थे शिक्षक, फिर भी सरकारी स्कूल में बन रही थी हाजिरी... 21 शिक्षकों का डिजिटल खेल उजागरधान की भूसी के नीचे छिपा था करोड़ों का माल, 16 चक्का ट्रक की तलाशी लेते ही खुल गया बड़ा राज; बिहार में 1.28 करोड़ की विदेशी शराब जब्तबिहार में ममता हुई शर्मसार, अपनी मर्जी से शादी करने पर टीचर मां-बाप ने बेटी का गला दबाकर कर दी हत्यास्वर्ण व्यवसायी को बदमाशों ने सीने में मारी गोली, GMCH में इलाज को लेकर भड़का हंगामा; मौके पर मची अफरातफरी

जेडीयू सांसद के पति को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने कहा-कमलेश तिवारी वाला हाल करेंगे

SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जेडीयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी गयी है। कविता सिंह के मोबाइल पर धमकीभरा कॉल करने वाले शख्स

जेडीयू सांसद के पति को मिली जान से मारने की धमकी, फोन करने वाले ने कहा-कमलेश तिवारी वाला हाल करेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां जेडीयू सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह को जान से मारने की धमकी दी गयी है। कविता सिंह के मोबाइल पर धमकीभरा कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि उत्तर प्रदेश के कमलेश तिवारी वाला हाल तुम्हारे पति का करेंगे। 


धमकी मिलने के बाद जेडीयू सांसद ने इस बात की जानकारी जिले के पुलिस कप्तान शैलेश सिन्हा से की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी है। बता दें कि सीवान की सांसद कविता सिंह के पति अजय सिंह अभी राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष हैं। जिन्हें अखलाक नामक शख्स ने जान से मारने की धमकी दी है। 


अखलाक ने खुद को सीवान का निवासी बताया है। फोन पर उसने कहा कि अजय सिंह अंजाम बुरा होगा। तुम्हारा हाल भी यूपी के कमलेश की तरह करेंगे। धमकी भरा कॉल आने के बाद अजय सिंह ने एक वीडियो जारी किया है। 


अजय सिंह कहते है कि हम इस तरह की गीदड़भभकियों से नहीं डरते हैं। भगवान की जब तक मर्जी होगी उतने दिन जिऊगा। इससे पहले कोई मेरा कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगा। पति को धमकी मिलने के बाद सांसद कविता सिंह ने जिले के एसपी को इसकी जानकारी दी है और धमकी देने वाले शख्स की गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।