ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

JDU सांसद ने की बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग, कौशलेन्द्र कुमार ने कहा- यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम बैन कर देंगे

NALANDA: JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की है। यह भी कहा है कि यदि इस संस्था को बंद नहीं किया गया तो हम बंद कर देंगे। बजरंग दल यदि अच्छा काम करे तो

JDU सांसद ने की बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग, कौशलेन्द्र कुमार ने कहा- यदि ऐसा नहीं हुआ तो हम बैन कर देंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

NALANDA: JDU सांसद कौशलेंद्र कुमार ने बजरंग दल पर बैन लगाने की मांग की है। यह भी कहा है कि यदि इस संस्था को बंद नहीं किया गया तो हम बंद कर देंगे। बजरंग दल यदि अच्छा काम करे तो कोई बात नहीं लेकिन गड़बड़ किया तो हम बर्दास्त नहीं करेंगे।


जेडीयू सांसद ने कहा कि बजरंग बली थोड़े ही ना बोले हैं कि पूरे नालंदा जिला और पटना जिला के आदमी को बिहारशरीफ ले आओ और जुलूस निकालो। कौशलेंद्र कुमार आगे कहते हैं कि हम खुद हिन्दू हैं हम भी बजरंग बली की पूजा घर में करते हैं। चौक-चौराहे से गुजरते हैं तो हमारा सिर उनके सामने झूकता है हम वहां भी पूजा करते हैं। लेकिन जिस तरीके से बजरंग बली के नाम पर बजरंग दल करते हैं वैसा नहीं करना चाहिए। 


जेडीयू सांसद ने कहा कि हम खुद कलेक्टर साहब से मीटिंग के दौरान कहे थे कि कोई भी जुलूस निकले तो उसमें शामिल होने वाले लोगों की संख्या लिमिट रखा जाए। लिमिट के अनुसार ही लोग जुलूस में शामिल हो। ऐसा ना हो कि बिहारशरीफ और पटना से लोगों को बुला लिया जाए। भगवान राम के नाम पर इतनी भीड़ इकट्ठा की जाती है कि गलत-फहमी में घटना घटती है। इससे गंदगी फैलती है। इस तरह की संस्था पर बैन लगना चाहिए। बजरंग दल को पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए। यदि बजरंग दल को बंद नहीं किया गया तो हम बैन कर देंगे। 


टैग्स