ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

फिर बोला JDU-नीतीश प्रधानमंत्री पद के उचित दावेदार, नीतीश को PM बनाने के लिए ही कर रहे पार्टी का विस्तार

DELHI: भाजपा के समर्थन से बिहार में सरकार चला रहे नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के नेताओं ने एक बाऱ फिर प्रधानमंत्री पद का उचित दावेदार करार दिया है. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दा

FirstBihar
Admin
2 मिनट
DELHI: भाजपा के समर्थन से बिहार में सरकार चला रहे नीतीश कुमार को उनकी पार्टी के नेताओं ने एक बाऱ फिर प्रधानमंत्री पद का उचित दावेदार करार दिया है. नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मान कर रही जदयू अपनी पार्टी का विस्तार पूरे देश में करने में लगी है. हालांकि जदयू ने ये भी कहा है कि फिलहाल वे एनडीए में हैं इसलिए नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार है. दिल्ली में बोले के सी त्यागी जदयू के प्रधान महासचिव और प्रवक्ता के सी त्यागी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नीतीश कुमार प्रधानमंत्री पद के उचित दावेदार हैं. उनमें प्रधानमंत्री पद के लिए जरूरी सारी योग्यता है. नीतीश 15 साल से बिहार के मुख्यमंत्री हैं. उससे पहले वे केंद्र सरकार में आधा दर्जन मंत्रालय का काम देख चुके हैं. प्रधानमंत्री बनने के लिए इससे ज्यादा क्या योग्यता होनी चाहिये. त्यागी ने कहा कि नीतीश को प्रधानमंत्री पद का दावेदार मान कर ही जदयू अपनी पार्टी का विस्तार करने में लगी है. NDA में हैं इसलिए नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार्य हालांकि त्यागी ने कहा कि फिलहाल उनकी पार्टी एनडीए में है. इसलिए नरेंद्र मोदी का नेतृत्व स्वीकार्य है. अभी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर जदयू को कोई आपत्ति नहीं है. अभी नरेंद्र मोदी ही एनडीए के सर्वमान्य नेता हैं. अनंत सिंह पर कार्रवाई को सही ठहराया के सी त्यागी ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह पर पुलिसिया कार्रवाई को सही ठहराया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार न किसी को फंसाती है और ना ही बचाती है. अपराधी चाहे कितना भी बड़ा हो सरकार कार्रवाई करने में पीछे नहीं रहेगी. त्यागी ने कहा कि पुलिस के काम में सरकार का कोई हस्तक्षेप नहीं है.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता