ब्रेकिंग
बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत✦बिहार में बढ़ रहे आपराधिक वारदातों पर भड़के चिराग पासवान, कहा..सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस हो रही है✦ड्यूटी के दौरान बातचीत में मशगूल दिखे पुलिसकर्मी, वीडियो सामने आने के बाद SP ने दिये जांच के आदेश✦1 अक्टूबर से वजन के हिसाब से बिकेगा गिट्टी-बालू, मोटर वाहन संघ का बड़ा फैसला✦किशनगंज में युवती से बदसलूकी मामले में चौथी गिरफ्तारी, गुजरात में छिपे आरोपी को पुलिस ने दबोचा✦बाढ़ के बीच जहरीले सांप का कहर... मां के साथ सो रहे मासूम को डसा, अस्पताल पहुंचते ही मौत

पॉलिटिकल पोस्टर वॉर : JDU ने चलाई पटना-होटवार करप्शन मेल, तेजस्वी खटिये पर तो लालू के हाथों में दिखी अपराध गाथा

PATNA : बिहार में पॉलिटिकल पोस्टर वॉर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आरजेडी की तरफ से बिहार की एनडीए सरकार को ट्रबल इंजन बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे। अब जेडीयू न

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : बिहार में पॉलिटिकल पोस्टर वॉर का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। गुरुवार को आरजेडी की तरफ से बिहार की एनडीए सरकार को ट्रबल इंजन बताते हुए पोस्टर लगाए गए थे। अब जेडीयू ने इसके जवाब में नए पोस्टर लगाए हैं। जेडीयू की तरफ से लगाए गए नए पोस्टर में पटना होटवार करप्शन मेल को दिखाया गया है। इस ट्रेन के सामने आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव हाथ में अपराध गाथा की डायरी लिए खड़े हैं जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव खटिए पर बैठे अपने पिता को निहार रहे हैं। 


दरअसल इस पोस्टर के जरिए जेडीयू ने आरजेडी को यह बताने की कोशिश की है कि पटना से होटवार तक का सफर केवल करप्शन मेल के जरिए ही तय किया जा सकता है। आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता होकर होटवार जेल पहुंचे थे।


इससे पहले आरजेडी ने 'पोस्टर बम' फोड़ा था। पोस्टर जारी कर आरजेडी ने बिहार सरकार पर तगड़ा हमला बोला था।  बिहार की डबल इंजन सरकार को बर्बाद करने वाला ट्रबल इंजन की सरकार बताते हुए एक पोस्टर लगाया गया था, जिसमें कहा गया था कि नीतीश कुमार और सुशील मोदी  लूट एक्सप्रेस, झूठ एक्सप्रेस चला रहे हैं।

टैग्स