ब्रेकिंग
जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट✦जमुई में टेलीग्राम के 'साइबर जिहाद मूवमेंट' ग्रुप से जुड़े दो नाबालिग पकड़े गए, विदेशी हैंडलर से संपर्क का आरोप✦मुंगेर में 11 लाख 11 हजार 111 दीपों से जगमगाया कल्याणपुर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया भव्य दीपोत्सव का शुभारंभ✦मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेश और देशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, बोले..इसे आपसी सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं✦नशेड़ी को अगवा कर करोड़ों की जमीन लिखवाने का आरोप, थाने पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, मां ने लगाई न्याय की गुहार ✦बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र का शेड्यूल जारी, सम्राट सरकार इस दिन पेश करेगी अनुपूरक बजट

जहानाबाद के JDU प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया नामांकन : NDA नेताओं ने लालू फैमिली पर बोला जमकर हमला

JEHANABAD : NDA से जहानाबाद के JDU प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने गुरुवार को अपना नामांकन कर दिया है। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत

जहानाबाद के JDU प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने किया नामांकन : NDA नेताओं ने लालू फैमिली पर बोला जमकर हमला
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

JEHANABAD : NDA से जहानाबाद के JDU प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने गुरुवार को अपना नामांकन कर दिया है। जिसमें बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष व डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा समेत NDA के कई बड़े नेता शामिल हुए। नोमिनेशन के बाद आयोजित चुनावी जनसभा में एनडीए के नेताओं ने लालू फैमिली पर जमकर हमला बोला।


जहानाबाद लोकसभा क्षेत्र में सातवें चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया विगत 7 मई को ही शुरू हो गई है। जो 14 मई तक चलेगी। गुरुवार को जहानाबाद सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी ने नामांकन का पर्चा भर दिया। जिसके बाद जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित एक जनसभा में शामिल हुए। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, चिराग पासवान, जीतन राम मांझी समेत एनडीए के कई बड़े नेता भी मंच पर मौजूद थे। 


इस मौके पर सभी नेताओं ने जेडीयू प्रत्याशी चंदेश्वर चंद्रवंशी के पक्ष में जहानाबाद की जनता से वोट मांगे और पीएम मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की। महागठबंधन से राजद प्रत्याशी सुरेंद्र प्रसाद यादव पर हमला बोलते हुए डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने कहा कि एक तरफ साफ-सुथरे प्रत्याशी एनडीए से हैं तो दूसरी तरफ कई कांडो के अभियुक्त को आरजेडी ने अपना प्रत्याशी बनाया है। यदि वैसे प्रत्याशी को आप लोग वोट देते हैं तो बिहार में एक बार फिर से जंगलराज आ जाएगा। तब लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करेंगे।


वही डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी लालू परिवार पर जोरदार हमला बोला और कहा कि तेजस्वी क्रिकेट में क्रिकेटर नहीं था बल्कि जो खिलाड़ी थे, उसके लिए यह मैदान में पानी लेकर जाता था। प्लेयर को पानी पिलाता था। वही लालू की बेटी और सारण की राजद प्रत्याशी रोहिणी आचार्य पर भी सम्राट चौधरी ने हमला बोला और कहा कि लालू ने टूरिस्ट प्रत्याशी को सारण में उतार दिया है। जिसे वहां की जनता ने पूरी तरह से नकार चुकी है। 

रिपोर्टिंग
A

रिपोर्टर

AJIT

FirstBihar संवाददाता