ब्रेकिंग
सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद✦सपने में माता रानी के आने का दावा, मंदिर में समाधि लेने के लिए गड्ढा खुदवाने से मचा हड़कंप✦जमुई में शराब के नशे में फायरिंग, 75 वर्षीय बुजुर्ग की जांघ में लगी गोली; पटना रेफर✦'गाना नहीं गा पा रहे, लोगों को बेवकूफ क्यों बना रहे हो?' दलेर मेहंदी पर भड़के उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल✦मधेपुरा में दो जगह होगा रावण वध, दशहरा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम; हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर✦बिहार में शराबबंदी की फिर खुली पोल, चिमनी भट्ठे के तहखाने से 1391 लीटर शराब बरामद

JDU नेताओं के साथ CM नीतीश की बैठक, राबड़ी आवास में भी हलचल तेज

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के प्रमुख नेताओं को सीएम आवास बुलाया है। जिसके बाद जदयू प्रदेश अध्य

JDU नेताओं के साथ CM नीतीश की बैठक, राबड़ी आवास में भी हलचल तेज
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में जारी सियासी घमासान के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू के प्रमुख नेताओं को सीएम आवास बुलाया है। जिसके बाद जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, ललन सिंह, खालिद अनवर, विजय चौधरी, संजय झा सहित कई जेडीयू नेता सीएम हाउस पहुंचे हैं। अचानक CM हाउस की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 


 जेडीयू नेताओं के साथ सीएम की बैठक को लेकर कई कयास भी लगाए जा रहे हैं। वही सीएम हाउस के बाद राबड़ी आवास में भी हलचल तेज हो गयी है। जहां राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मिलने के लिए उनके करीबी भोला यादव पहुंचे हैं। वही पूर्व सांसद और राजद के वरिष्ठ नेता जयप्रकाश यादव, शक्ति सिंह यादव के साथ कुछ विधायक भी लालू से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे हैं। 


नीतीश कुमार से मुलाकात के बाद जब मंत्री विजय चौधरी सीएम हाउस से निकले तब मीडिया से दूरी बना ली। उन्होंने मीडिया के किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया। वही नीतीश से मिलकर निकले सुल्तानगंज के विधायक भी कुछ भी कहने से बचते दिखे। सीएम हाउस से निकलने के बाद वे बस यह कहते नजर आए कि हम अभी घर जा रहे हैं।