ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

दही-चूड़ा खाकर पाला बदलने वाले हैं विधायक, नीतीश और तेजस्वी में से किसकी नींद है गायब?

PATNA : खरवास खत्म होने के बाद बिहार की राजनीति में क्या सचमुच से बड़ा खेल होने वाला है, क्या मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में वाकई कोई उत्तल पुथल मचने वाली है. तमाम

दही-चूड़ा खाकर पाला बदलने वाले हैं विधायक, नीतीश और तेजस्वी में से किसकी नींद है गायब?
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA : खरवास खत्म होने के बाद बिहार की राजनीति में क्या सचमुच से बड़ा खेल होने वाला है, क्या मकर संक्रांति के बाद बिहार की राजनीति में वाकई कोई उत्तल पुथल मचने वाली है. तमाम राजनीतिक दलों की तरफ से विधायकों की छूट का दावा किया जा रहा है. पहले आरजेडी ने जेडीयू के 28 विधायकों के संपर्क में होने का दावा किया तो अब जेडीयू उन्हें भी आरजेडी के 3 दर्जन विधायकों के पाला बदलने की डेडलाइन तय कर दी है.

देखिए पूरा इंटरव्यू





जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा है कि दही चूड़ा खाने के बाद आरजेडी के तीन दर्जन विधायक पाला बदल देंगे. आरजेडी के 3 दर्जन विधायक जेडीयू के संपर्क में हैं और मकर संक्रांति के बाद उनका पाला बदलने जा रहा हैं. संजय सिंह ने कहा है कि आरजेडी के जो नेता जेडीयू को तोड़ने का सपना देख रहे हैं उन्हें जमीनी हकीकत का अंदाजा नहीं है. बिहार में एनडीए की सरकार मजबूती के साथ चल रही है. बीजेपी और जेडीयू के रिश्ते एकदम फिट हैं और असल बेचैनी विरोधी खेमे में है.


जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने फर्स्ट बिहार से खास बातचीत में कहा है कि आरसीपी सिंह के नेतृत्व में पार्टी मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी. यह पूछे जाने पर कि क्या आरसीपी सिंह के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने का पार्टी के अंदर विरोध हो रहा है. संजय सिंह ने कहा कि यह बात बिल्कुल निराधार है. संजय ने कहा कि तेजस्वी यादव में बड़ा फर्क है. तेजस्वी यादव 9वीं फेल हैं, जबकि आरसीपी सिंह वरिष्ठ अधिकारी रह चुके हैं. पार्टी को मजबूती दी है. 

टैग्स