ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

संजय झा बोले..अरूणाचल का असर बिहार पर नहीं, लेकिन BJP ने पार्टी क्यों तोड़ी इस पर होगी चर्चा

PATNA: आज जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक में शामिल होने जा रहे जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि आज की बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा होगी. अरुणाचल के मुद्दे पर भ

संजय झा बोले..अरूणाचल का असर बिहार पर नहीं, लेकिन BJP ने पार्टी क्यों तोड़ी इस पर होगी चर्चा
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: आज जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हो रही है. बैठक में शामिल होने जा रहे जेडीयू नेता संजय झा ने कहा कि आज की बैठक में हर मुद्दे पर चर्चा होगी. अरुणाचल के मुद्दे पर भी बात होगी, लेकिन अरूणाचल प्रदेश का असर बिहार में देखने को नहीं मिलेगा. 

गठबंधन सिर्फ बिहार में

संजय झा ने का कि बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन सिर्फ बिहार में है. उसके बाहर हम आमने-सामने कई राज्यों में लड़ते रहे हैं. अरुणाचल में हमारे विधायक समर्थन दे रहे थे. इसके बाद भी क्यों तोड़ा ये मंथन का विषय. 

विरोधियों के पास कोई काम नहीं

संजय झा ने कहा कि विरोधी निशाना साध रहे, इसके अलावा उनके पास क्या काम? वो सिर्फ सपना देखते रहें. सरकार पांच साल तक चलेगी. इस पांच साल में किसी के लिए कोई संभावना नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस बार स्किल मैपिंग पर जोर है. मुख्यमंत्री अगले  2-3 दिन चंपारण जाएंगे, जहां बाहर से लौटे लोग अच्छा काम कर रहे. चंपारण में ट्रैक सूट बनाने का काम बड़े पैमाने पर हो रहा है. ट्रैक सूट लद्दाख को भेजे जा रहे हैं.