ब्रेकिंग
लखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबरलखीसराय के अशोक धाम में करंट का कहर, 7 महिलाओं की मौत; घायलों की सूची जारी, मृतकों की पहचान में जुटा प्रशासनBihar News : लखीसराय अशोकधाम हादसे पर सीएम सम्राट ने जताया दुख, घायलों के इलाज के लिए दिए त्वरित निर्देशBihar News : लखीसराय हादसे में बिजली के खंभे ने बढ़ाया कहर, करंट की चपेट में आए श्रद्धालु; भगदड़ से भी बिगड़े हालातअशोक धाम मंदिर में भगदड़ कैसे हुई? भीड़, रास्ते और अव्यवस्था के एंगल से समझिए पूरी घटनाअशोक धाम मंदिर में करंट से हड़कंप, भगदड़ में 7 श्रद्धालुओं की मौत की खबर

जेडीयू नेता ने बीच सड़क पर फाड़ दिया महिला का ब्लाउज, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल

MOTIHARI: मोतिहारी में एक महिला के साथ जेडीयू नेता ने हाथापाई की यही नहीं उसके ब्लाउज को भी फाड़ डाला। सोशल मीडिया पर अब वह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेडीयू के

जेडीयू नेता ने बीच सड़क पर फाड़ दिया महिला का ब्लाउज, सोशल मीडिया पर वीडियो हो रहा वायरल
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MOTIHARI: मोतिहारी में एक महिला के साथ जेडीयू नेता ने हाथापाई की यही नहीं उसके ब्लाउज को भी फाड़ डाला। सोशल मीडिया पर अब वह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जेडीयू के प्रदेश महासचिव वीरेंद्र पटेल कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। वही उनके कुर्ते को लाल साड़ी पहनी महिला जोर से पकड़ी हुई दिख रही है। महिला का ब्लाउज पीछे से फटा हुआ है। 


वीडियो में लोग नेताजी पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। लोग यह कहते दिख रहे हैं इसने औरत का ब्लाउज फाड़ा है। वीडियो क्लिप में एक युवक थाने को यह सूचित करता दिख रहा है कि मोतिहारी के छतौनी थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव रंजन गैस ऐजेन्सी के बगल से बोल रहे है। एक आदमी के पास हमलोगों का पैसा था वो द्वार से जा रहा था। उसे रोकने की कोशिश की गयी तो महिला के साथ बदतमीजी कर रहा है और औरत का ब्लाउज भी फाड़ दिया है। इससे पहले भी इसके खिलाफ कंप्लेन किया गया था तब गाली गलौज देकर यह भाग गया था उस दिन के बाद आज नजर आया। 


आज जब उसे घर की महिलाओं ने घेरा तो वह महिला के साथ अभद्र व्यवहार करने लगा। महिला की पिटाई की और ब्लाउज तक फाड़ डाला। दरअसल मामला जमीन से जुड़ा हुआ है। पीड़ित का आरोप है कि नेताजी ने जमीन खरीद लिया लेकिन पैसा आज तक नहीं दिया। उसी पैसे की मांग कर रही महिला के साथ पहले नेताजी ने हाथापाई की फिर ब्लाउज फाड़ दिया। पीड़िता ने जेडीयू नेता पर यह गंभीर आरोप लगाया है। वही इस वीडियो क्लीप में जेडीयू नेता बिरेंद्र पटेल का कुर्ता भी फटा हुआ दिख रहा है। दोनों तरफ से थाने में आवेदन दिया गया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता।  


टैग्स