ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

लालू की बात नहीं मानेगा अब जिन्न, JDU ने नये पोस्टर से RJD पर किया पलटवार

PATNA : आरजेडी और जेडीयू के बीच चल रहा पोस्टर वार जारी है। आरजेडी की तरफ से ताबड़तोड़ लगाए गए पोस्टरों के खिलाफ अब जेडीयू ने नए पोस्टर से पलटवार किया है। जेडीयू की तरफ से लालू

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : आरजेडी और जेडीयू के बीच चल रहा पोस्टर वार जारी है। आरजेडी की तरफ से ताबड़तोड़ लगाए गए पोस्टरों के खिलाफ अब जेडीयू ने नए पोस्टर से पलटवार किया है। जेडीयू की तरफ से लालू शासन को लेकर नया पोस्टर जारी किया गया है। इस नए पोस्टर में लालू के साथ-साथ जिन्न को भी दिखाया गया है। पोस्टर में दिख रहा जिन्न लालू यादव से यह कहता दिख रहा है कि वह अब उनकी बातों में नहीं आने वाला।


पोस्टर में लालू शासन और नीतीश शासन की तुलना की गई है। आरजेडी शासनकाल को दिखाने वाले पोस्टर के आधे हिस्से में लालू की बातचीत पर बिहार की जनता को यह कहते हुए दिखाया गया है कि जब रखवाले ही चोरी करने लगे तो इसे सीनाजोरी कहते हैं। आरजेडी शासनकाल के लिए स्लोगन का भी इस्तेमाल किया गया है।


जेडीयू की तरफ से जारी किए गए नए पोस्टर में आरजेडी की तरफ से लगाए गए आरोपों पर जवाब भी दिया गया है। बिहार में विकास, रोजगार, न्याय, रोटी, सुरक्षा, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को इस पोस्टर में दिखाया गया है। न्याय को लेकर दिखाये जाने वाली तस्वीर में जेडीयू ने लालू के साथ-साथ शहाबुद्दीन और राजबल्लभ को सलाखों के पीछे दिखाया है।

टैग्स