ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बाबूलाल पर डोरे डालने लगा जेडीयू, जेवीएम के साथ झारखंड में गठबंधन की जगी उम्मीद

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरने का एलान कर चुके जनता दल यूनाइटेड ने अब सहयोगी दल की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड में जेएमएम गठबंधन से दूरी बनाने वाले जेवीएम नेता

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव में अपने दम पर उतरने का एलान कर चुके जनता दल यूनाइटेड ने अब सहयोगी दल की तलाश शुरू कर दी है। झारखंड में जेएमएम गठबंधन से दूरी बनाने वाले जेवीएम नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी पर जेडीयू की नजरें टिक गई हैं। बाबूलाल मरांडी के साथ गठबंधन के लिए जेडीयू ने डोरे डालना शुरू कर दिया है। 


जेएमएम गठबंधन के साथ नहीं जाने का फैसला कर चुके बाबूलाल मरांडी का विकल्प जेडीयू के सामने खुला है। जेडीयू ने बाबूलाल मरांडी की जमकर तारीफ की है। जेडीयू नेता केसी त्यागी ने कहा है कि बाबूलाल मरांडी की छवि बेहद साफ-सुथरी रही है, वह भ्रष्टाचारी और दागी छवि वाले लोगों के साथ गठबंधन नहीं कर सकते। त्यागी ने जेवीएम के साथ जेडीयू के गठबंधन की संभावनाओं को खारिज नहीं किया है। 

हालांकि जेडीयू के साथ गठबंधन की संभावनाओं पर कोई भी फैसला केवल बाबूलाल मरांडी ही करेंगे। नीतीश कुमार और बाबूलाल मरांडी के बीच उस वक्त काफी नजदीकियां नहीं थीं जब नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़ दिया था। बिहार में महागठबंधन की सरकार रहते नीतीश कई मंचों पर बाबूलाल मरांडी के साथ दिखे थे लेकिन एनडीए में जेडीयू की वापसी के बाद मरांडी और नीतीश कुमार के रिश्तो में वह गर्मजोशी नहीं रही। अब देखना दिलचस्प होगा कि जेडीयू की तारीख जेवीएम अध्यक्ष को कितनी पसंद आती है।



टैग्स