ब्रेकिंग
भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦भोजपुरी अभिनेत्री पाखी हेगड़े ने बिहार के राज्यपाल से की मुलाकात, छठ महापर्व की दी शुभकामनाएं✦Bihar News : छठ के बाद घर लौटने वालों की बल्ले-बल्ले! भागलपुर-पटना के बीच सोमवार को चलेगी स्पेशल ट्रेन, 18 नवंबर को जयपुर के लिए भी मिलेगी खास गाड़ी✦लोक आस्था का महापर्व छठ का तीसरा दिन, डूबते हुए भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने दिया अर्घ्य, अक्षरा सिंह ने दी शुभकामनाएं, देखिये शाम के अर्घ्य की तस्वीरें✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला

JDU ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा: कभी भी टूट सकता है BJP से गठबंधन, नीतीश को मजबूत करने में लग जाइये

SIWAN : बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि जेडीयू के नेता कह रहे हैं. JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज कार्यकर्ताओं को समझ

JDU ने अपने कार्यकर्ताओं को कहा: कभी भी टूट सकता है BJP से गठबंधन, नीतीश को मजबूत करने में लग जाइये
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : बिहार में जेडीयू और बीजेपी के बीच का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. ये हम नहीं कह रहे बल्कि जेडीयू के नेता कह रहे हैं. JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में आज कार्यकर्ताओं को समझाया गया कि बिहार में बीजेपी-जेडीयू का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. लिहाजा नीतीश कुमार को मजबूत करने की हर कोशिश करनी है.


जेडीयू के सम्मेलन में एलान
जेडीयू को मजबूत करने के लिए जिलावार कार्यकर्ता सम्मेलन किया जा रहा है. मंगलवार को सिवान में जेडीयू का कार्यकर्ता सम्मेलन था. मंच पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, सांसद कविता सिंह से लेकर जेडीयू के कई कद्दावर नेता मौजूद थे. चर्चा हो रही थी कि सिवान में जेडीयू को कैसे मजबूत किया जाये. इसी दौरान भाषण देने के लिए पूर्व विधायक और नीतीश कुमार के करीबी श्याम बहादुर सिंह को बुलाया गया. श्याम बहादुर सिंह ने अपने भाषण के दौरान जेडीयू के इरादे साफ कर दिये.


श्याम बहादुर सिंह ने जेडीयू कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा “लोग ये जान लें कि जेडीयू-बीजेपी का गठबंधन कभी भी टूट सकता है. गठबंधन कब तक रहेगा औऱ कब टूट जायेगा इसका कोई ठिकाना नहीं है. हम साफ साफ बोल रहे हैं. इसलिए जेडीयू के वर्कर नीतीश कुमार और अपनी पार्टी को मजबूत बनाने में जुट जायें.” श्याम बहादुर सिंह जब ये एलान कर रहे थे तो मंच पर जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष और सांसद समेत दूसरे बड़े नेता मौजूद थे. किसी ने श्याम बहादुर की बातों का खंडन नहीं किया.


वैसे भी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नीतीश कुमार के तेवर बताते रहे हैं कि उनके इरादे कुछ और हैं. हालांकि जेडीयू खुल कर कुछ बोल नहीं रही है लेकिन तैयारी ऐसी की जा रही जिससे बीजेपी से मुकाबला किया जा सके. जेडीयू के बड़े नेता भले ही खामोश रहे लेकिन दूसरे नेताओं ने ये बताना शुरू कर दिया है कि आगे क्या होने वाला है. सिवान में जेडीयू के सम्मेलन में श्याम बहादुर सिंह का बयान इसकी ही बानगी है.



टैग्स