ब्रेकिंग
दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य✦दिल्ली में तेजस्वी यादव का दिखा अलग अंदाज, सुरक्षाकर्मियों के साथ ऑटो में किया सफर; वीडियो वायरल✦सुबह-सुबह चाय बनाते वक्त सिलेंडर में जोरदार धमाका, दो घरों में फैली आग; जेवर-नकदी पलभर में जलकर राख✦Bihar MLC Election: पिता नीतीश कुमार से आशीर्वाद लेकर चुनाव प्रचार पर निकले निशांत, पार्टी के कई बड़े नेता साथ✦भू माफिया पर एक्शन..SP ने तीन DSP के नेतृत्व में कराई छापेमारी,जमीन के 65 डीड, हथियार बरामद, एक पुलिस अधिकारी के संरक्षण की चर्चा✦बिहार में मानवाधिकार की कैसी हिफाजत? पुलिस के खिलाफ ही 35,902 शिकायतें, देश में तीसरे नंबर पर राज्य

जदयू MLC राधा चरण और उनके बेटे की आज होगी कोर्ट में पेशी, आय से अधिक संपति मामले में ED ने किया अरेस्ट

PATNA : जेडीयू एमएलसी राधा चरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया प्रसाद का आज यानि बुधवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश होंगे। दोनों पिता-पुत्र फिलहाल बेउर जेल में बंद है। इसके पहले दोनों

जदयू MLC राधा चरण और उनके बेटे की आज होगी कोर्ट में पेशी, आय से अधिक संपति मामले में ED ने किया अरेस्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जेडीयू एमएलसी राधा चरण सेठ और उनके बेटे कन्हैया प्रसाद का आज यानि बुधवार को ईडी की स्पेशल कोर्ट में पेश होंगे। दोनों पिता-पुत्र फिलहाल बेउर जेल में बंद है। इसके पहले दोनों को 27 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। इनके ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज है। 


दरअसल, जेडीयू एमएलसी राधा चरण सेठ को ईडी ने आय से अधिक संपत्ति मामले में 13 सितंबर को पैतृक आवास आरा से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार के बाद उन्हें ईडी द्वारा पटना सिविल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उन्हें 28 सितंबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया था। ईडी की कार्रवाई में एमएलसी राधा चरण के बाद उनके बेटे कन्हैया प्रसाद का नाम सामने आया। जिसके बाद टीम ने उन पर भी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में सामने में पूछताछ के लिए ईडी द्वारा अपने कार्यालय बुलाया गया।


मालूम हो कि, ईडी द्वारा जब कन्हैया प्रसाद से सवाल पूछे गए तो वह ठीक से जवाब नहीं दे पाए। वह सवालों के घेरे में आ गए और ईडी ने 18 सितंबर को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में कन्हैया प्रसाद को भी कोर्ट में पेश कराया गया जहां कोर्ट ने 27 सितंबर तक के लिए इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।  न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद ईडी ने पूछताछ के लिए 10 दिनों का रिमांड के लिए अर्जी लगाया। लेकिन कोर्ट छह दिनों का ही रिमांड दिया था। जहां रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद बेउर जेल भेज दिया। जहां बुधवार को कोर्ट में जेडीयू एमएलसी राधा चरण सेठ और पुत्र कन्हैया प्रसाद को बेउर जेल से कोर्ट में पेशी आएगी करायेगी।