ब्रेकिंग
Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?✦Bihar News : बहन की शादी की तैयारियों का जायजा लेने नदावां पहुंचे अनंत सिंह के तीनों बेटे, जयमाला स्टेज से बारात के ठहरने तक की देखी व्यवस्था✦Bihar Chhath Festival : एक ही छठी मईया, लेकिन पूजा के तरीके अलग! मगध में कसार तो मिथिला में भुसवा, कहीं भरते हैं कोसी तो कहीं जगाते हैं डाला✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में 150 से ज्यादा पकवानों की दावत! 4 लाख मेहमानों के लिए क्या-क्या बनेगा, जानिए पूरा मेन्यू✦Nitish Setu : नीतीश कुमार के नाम पर क्यों रखा गया पुल का नाम? CM सम्राट चौधरी ने बताई वजह, 2012 और 2015 से जुड़ा है पूरा कनेक्शन✦बिहार में 974 एकड़ जमीन पर सरकार का बड़ा एक्शन! बेतिया राज के 224 प्लॉट होंगे सरकारी, 40 साल पुराने कब्जाधारियों को मिलेगा मालिकाना हक?

JDU उम्मीदवार को वोट करने वाले LJP MLA ने चिराग को दिया जवाब, कहा- बिहार में नीतीश ही NDA का चेहरा

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में वोट करने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने विधायक राज कुमार सिंह से जवाब मांगा.

JDU उम्मीदवार को वोट करने वाले LJP MLA ने चिराग को दिया जवाब, कहा- बिहार में नीतीश ही NDA का चेहरा
First Bihar
3 मिनट

PATNA : बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष के चुनाव में जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में वोट करने को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी ने अपने विधायक राज कुमार सिंह से जवाब मांगा. पार्टी के प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक की ओर से जारी पत्र में मटिहानी विधायक राज कुमार सिंह से पार्टी ने यह स्पष्टीकरण मांगा कि आख़िरकार क्यों उन्होंने जेडीयू के कैंडिडेट महेश्वर हजारी को वोट किया. 


अपनी पार्टी की ओर से जवाब तलब किये जाने के बाद मटिहानी से एलजेपी विधायक राज कुमार सिंह ने फर्स्ट बिहार झारखंड से बातचीत में कहा कि उन्होंने जेडीयू के नहीं बल्कि एनडीए के उम्मीदवार को वोट किया. लोजपा के एकलौते विधायक ने कहा कि जिस तरह विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए उन्होंने एनडीए उम्मीदवार विजय कुमार सिन्हा के पक्ष में वोट किया, ठीक उसी तरह उन्होंने बुधवार को एनडीए समर्थित जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में अपना वोट डाला.


एलजेपी विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही एनडीए का चेहरा हैं. केंद्र में नरेंद्र मोदी एनडीए का चेहरा हैं. लोजपा भी एनडीए का हिस्सा है. लिहाजा उन्होंने जेडीयू के उम्मीदवार महेश्वर हजारी के पक्ष में अपना वोट डाला. 


विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में वोटिंग को लेकर पार्टी नेतृत्व से बातचीत नहीं करने को लेकर उन्होंने कहा कि हां ये सच है कि उन्होंने किसी से बात नहीं की. क्योंकि वह पहले एनडीए उम्मीदवार को वोट किये थे. इसलिए इसबार भी उन्होंने एनडीए के ही उम्मीदवार को वोट किया. उन्होंने ये भी कहा कि अगर चिराग पासवान नीतीश या जेडीयू का विरोध करते हैं तो इस विषय पर सवाल चिराग पासवान से ही पूछना चाहिए. विधायक राज कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने पार्टी लाइन के भीतर रहकर महेश्वर हजारी को वोट किया.


गौरतलब हो कि जदयू विधायक महेश्वर हजारी बिहार विधानसभा के नए उपाध्यक्ष चुने गए. बुधवार को हुए मतदान में महेश्वर हजारी के पक्ष में 124 वोट मिले. वहीं विपक्ष इस दौरान अनुपस्थित रहा. एलजेपी के एकलौते विधायक राज कुमार सिंह ने भी जेडीयू के उम्मीदवार को ही वोट किया. बता दें कि बिहार विधानसभा उपाध्यक्ष पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन  की ओर से महेश्वर हजारी और महागठबंधन की ओर से राजद विधायक भूदेव चौधरी ने मंगलवार को नामांकन-पत्र दाखिल किया था.

टैग्स