ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलानBihar News : बिहार में पुलिस के हथियारों पर बड़ा फैसला! अब भीड़ के बीच नहीं दिखेगी AK-47, जानिए क्या है नया नियमरोशन आनंद की गिरफ्तारी पर बड़ा मोड़! NHRC ने पटना SSP को चेताया, 3 सितंबर तक मांगा जवाबBihar STET 2026 : बिहार में शिक्षक बनने का मौका, 17 अगस्त से खुलेगा STET का फॉर्म; आवेदन से पहले ये बातें जान लेंBihar weather : बिहार में आज फिर बरसेंगे बदरा! पटना समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट, घर से निकलने से पहले जान लें मौसम का हाल19 अगस्त को राजद का लोक भवन मार्च, छात्रों पर लाठीचार्ज और फायरिंग के विरोध में तेजस्वी यादव का ऐलान

बांकीपुर उपचुनाव में BJP की करारी हार की समीक्षा करेगी JDU, नीतीश कुमार के करीबी मंत्री ने क्या कहा?

Bihar Politics: बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर जेडीयू मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जनादेश स्वीकार है। उन्होंने बताया कि हार के कारणों की जेडीयू और एनडीए स्तर पर समीक्षा की जाएगी।

Bihar Politics
बांकीपुर उपचुनाव में करारी हार पर मंथन
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Politics: बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की हार के बाद एनडीए के सहयोगी दल जनता दल (यूनाइटेड) की प्रतिक्रिया सामने आई है। बिहार सरकार में जेडीयू कोटे से मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जनादेश सर्वोपरि है और उसका सम्मान करते हुए परिणाम को स्वीकार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि हार के कारणों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।



जेडीयू अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि जनता का जो जनादेश है, उसे सभी को स्वीकार करना चाहिए। मैंने पहले भी कहा था कि जो भी फैसला जनता करेगी, हम उसे स्वीकार करेंगे। हालांकि बांकीपुर उपचुनाव का परिणाम हमारी उम्मीद के विपरीत आया है।



उन्होंने बताया कि इस हार की समीक्षा जेडीयू और एनडीए दोनों स्तर पर की जाएगी। समीक्षा के बाद आगे की रणनीति तय होगी और यह भी तय किया जाएगा कि भविष्य में किस तरह से संगठन और गठबंधन को आगे बढ़ाना है।



मंत्री ने कहा कि जनता महान है। जनता जो फैसला करती है, उस पर टिप्पणी करने की कोई गुंजाइश नहीं होती। हमारी सरकार पहली बार कोई चुनाव नहीं हारी है। इससे पहले भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा है।



श्रवण कुमार ने सरकार के कामकाज का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार ने हर वर्ग, हर परिवार और सभी धर्म एवं जातियों के लोगों के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि आखिर चूक कहां हुई, इसका पता समीक्षा के बाद ही चल सकेगा।



उन्होंने कहा कि हार के बाद कई तरह के कारण बताए जाते हैं, लेकिन जब तक पूरी समीक्षा नहीं हो जाती, तब तक किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा। थोड़ा समय लगेगा, उसके बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा कि आखिर किस वजह से यह हार हुई। बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों के बाद एनडीए में आत्ममंथन का दौर शुरू हो गया है और अब सभी की नजर समीक्षा बैठक और आगे की रणनीति पर टिकी हुई है। 

रिपोर्ट- प्रेम राज, पटना

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता