ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

JDU में विलय को कुशवाहा ने बताया एकमात्र विकल्प, नीतीश की शान में पढ़े कसीदे

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय को उपेंद्र कुशवाहा ने एकमात्र विकल्प बताया है. उपेंद्र कुशवाहा ने विलय से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा

JDU में विलय को कुशवाहा ने बताया एकमात्र विकल्प, नीतीश की शान में पढ़े कसीदे
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जनता दल यूनाइटेड में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विलय को उपेंद्र कुशवाहा ने एकमात्र विकल्प बताया है. उपेंद्र कुशवाहा ने विलय से ठीक पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा है कि हमारे पास सामाजिक और राजनीतिक संघर्ष के लिए इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा था. विलय से पहले कुशवाहा ने नीतीश कुमार की शान में खूब कसीदे पढ़े हैं. कुशवाहा ने कहा है कि वह नीतीश कुमार की राजनीति के मुरीद रहे हैं. भले ही वह साथ रहेगा लेकिन नीतीश की तारीफ करते रहे हैं. 


राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस वार्ता करते हुए कुशवाहा ने कहा कि 2 दिनों तक हुई बैठक में पार्टी के सभी नेताओं ने मुझे फैसले के लिए अधिकृत किया था. काफी सोच समझ कर मैंने यह तय किया है कि जनता दल यूनाइटेड के साथ अपनी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी का विलय कर दिया जाए. इससे ना केवल हमारा संघर्ष मजबूत होगा बल्कि बिहार की राजनीति में हम और ज्यादा सशक्त बनेंगे. 


कुशवाहा ने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव के नतीजे में जनता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक बार फिर से सूबे का मुख्यमंत्री चुना इसलिए उन्होंने और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के सभी सदस्यों ने नीतीश कुमार के नेतृत्व को स्वीकार करते हुए पार्टी का जनता दल यूनाइटेड में विलय करने का फैसला किया है.


कुशवाहा ने कहा कि राष्ट्र और राज्य के हित में, बिहार में समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आना चाहिए. यह वर्तमान राजनीतिक स्थिति की मांग है. इसलिए, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जद (यू) के साथ विलय का फैसला किया है. अब हम उनके साथ खड़े हैं. 

टैग्स