ब्रेकिंग
बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख✦बेतिया में सेंको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦Bihar News : परिवहन विभाग ने ‘प्रवर्तन निरीक्षक’ को सेवा से किया बर्खास्त, जांच आयुक्त ने सभी आरोपों को पाया प्रमाणित…कमिश्नर ने जारी किया आदेश ✦बिहार के सभी जिलों का दौरा करेंगे CM सम्राट चौधरी, अधिकारियों के साथ आम जनता से भी करेंगे सीधा संवाद✦Bihar Board Inter Exam 2027: कल से शुरू होगी इंटर की सेंटअप परीक्षा, 19 से 28 नवंबर तक दो पालियों में एग्जाम; जानें पूरा शेड्यूल और प्रैक्टिकल की तारीख

बैद्यनाथ महतो के निधन से शोक की लहर, JDU सांसद का असमय चले जाने से लोग स्तब्ध

PATNA : जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन की खबर सुनने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. सांसद बैजनाथ महतो के असमय चले जाने से लोग स्तब्ध हैं. बैजनाथ महतो

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : जेडीयू सांसद वैद्यनाथ महतो के निधन की खबर सुनने के बाद बिहार के सियासी गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है. सांसद बैजनाथ महतो के असमय चले जाने से लोग स्तब्ध हैं. बैजनाथ महतो के निधन पर राज्य के सूचना जनसंपर्क मंत्री नीरज कुमार ने शोक जताया है.

सांसद बैजनाथ महतो के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बैजनाथ महतो अपने संसदीय क्षेत्र में काफी लोकप्रिय थे. सामाजिक कार्यों में उनकी गहरी अभिरुचि रही है. बिहार सरकार में मंत्री रहते उन्होंने काफी अच्छा काम किया था. 2009 और 2019 में दो बार वह सांसद चुने गए. उनके साथ काफी समय से राजनीतिक रिश्ता रहा है. वो एक विश्वसनीय सहयोगी थे.

बैजनाथ महतो के निधन पर पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी युवा मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी हम के राष्ट्रीय प्रवक्ता दानिश रिजवान में अपनी शोक संवेदना प्रकट की है. जीतन राम मांझी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि बैजनाथ महतो के जाने से बिहार ने एक जमीन से जुड़ा नेता खो दिया है.