ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦संजय झा का बड़ा बयान, कहा..‘जिसे राजनीति करनी है, उसे JDU के आसपास आना होगा’, जेडीयू 20 है 19 नहीं

जेडीयू नेता संजय सिंह का तेजस्वी यादव पर हमला, कहा- जिम्मेदारी से बचने के लिए ले लें सन्यास

PATNA: जेडीयू नेता संजय सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी भारतीय संविधान के पहले और एकमात्र विपक्ष के नेत

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA: जेडीयू नेता संजय सिंह ने राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है. तेजस्वी यादव पर हमला बोलते हुए संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी भारतीय संविधान के पहले और एकमात्र विपक्ष के नेता हैं जो पूरे सत्र के दौरान सदन से गायब रहे. तेजस्वी पर तंज कसते हुए संजय सिंह ने कहा कि सदन के सत्र के महज दो दिन बचे हैं और आप एब्सेंट हैं. संजय सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की भूमिका बहुत अहम होती है. माना जाता है स्वस्थ सत्ता के लिए विपक्ष का मजबूत होना बहुत जरुरी होता है. बिहार में विपक्ष काफी मजबूत है लेकिन उसके नेता ही कमजोर साबित हुए. विपक्ष जन समस्याओं से सदन को अवगत कराता है लेकिन इस सत्र में विपक्ष की पूरी पलटन तो दिखी लेकिन उस पलटन कैप्टेन नदारद दिखे. इस दौरान संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को सन्यास लेने की नसीहत भी दे डाली. संजय सिंह ने कहा कि तेजस्वी यादव कई मामलों में घिरे हैं और हो सकता है कि उन्हें विधानसभा आने के लिए समय नहीं मिल रहा होगा. ऐसे में उन्हें राजनीति से सन्यास ले लेना चाहिए.
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता