ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार हुआ जेडीयू नेत्री का पति, 8 महीने से था फरार, रेप कर बनाया गया था वीडियो

JEHANABAD: बिहार में एक नाबालिग से रेप कर उसका वीडियो वायरल कर देने के मामले में जेडीयू की पूर्व जिलाध्यक्ष के पति को गिरफ्ता

नाबालिग से रेप के मामले में गिरफ्तार हुआ जेडीयू नेत्री का पति, 8 महीने से था फरार, रेप कर बनाया गया था वीडियो
Santosh Singh
3 मिनट

JEHANABAD:  बिहार में एक नाबालिग से रेप कर उसका वीडियो वायरल कर देने के मामले में जेडीयू की पूर्व जिलाध्यक्ष के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. जेडीयू नेत्री का पति इस मामले में पिछले 8 महीने से फरार था. पुलिस ने आज उसे धर दबोचा.

मामला बिहार के जहानाबाद जिले का है. पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत जहानाबाद जिला जदयू की पूर्व अध्यक्ष मंजू कुमारी के पति संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है. संजय कुमार वर्मा को महिला थाने की पुलिस ने बैदराबाद स्थित उसके पैतृक से धर दबोचा. पुलिस के मुताबिक पिछले साल महिला थाने में एक नाबालिग लड़की के साथ रेप की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. इसमें संजय कुमार वर्मा भी अभियुक्त बनाया गया था. पुलिस ने जांच में मामले को सही पाया, जिसके बाद संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. 

महिला थाने की थानेदार पूनम चौधरी ने बताया कि महिला थाना कांड संख्या 8/22 में पीड़ित किशोरी के पिता ने लिखित शिकायत की थी कि उसकी नाबालिग बच्ची के साथ रेप कर वीडियो बनाया गया और उसे वायरल कर दिया. पुलिस में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी के मुताबिक बैदराबाद निवासी सुनील कुमार ने रेप कर अश्लील वीडियो बनाया था. इस प्राथमिकी में 4 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया था. 

थानाध्यक्ष ने बताया कि पीडित लडकी के पिता ने आरोप लगाया है कि सुनील कुमार ने उनकी पुत्री के साथ रेप किया. वहीं बिट्टू कुमार ने वीडियो को वायरल किया है. पुलिस ने सुनील कुमार और बिट्टू को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है. जेडीयू नेत्री के पति संजय कुमार वर्मा पर आरोप है कि उसने रेप के इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश की. इसके लिए पीडित परिवार को धमकी भी दी. इसी आऱोप में संजय कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया गया है. 

महिला थानाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि संजय कुमार वर्मा के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 बी, 34 और अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज है. इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी हुई है. हालांकि मामले का एक औऱ अभियुक्ति अभी फरार है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. उधर जेडीयू नेत्री मंजू कुमारी ने कहा है उनके पति को गलत मामले में फंसाया गया है.


रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MUKESH SHRIVASTAVA

FirstBihar संवाददाता