ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

बिहार में जारी है सियासी 'पोस्टरबाजी', JDU को जवाब देते हुए RJD ने जारी किया नया पोस्टर

PATNA: बिहार की सियासत में पोस्टरबाजी जारी है. जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कल यानी गुरुवार को जेडीयू की तरफ से पोस्टर लगाकर आरजेडी स

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA: बिहार की सियासत में पोस्टरबाजी जारी है. जेडीयू और आरजेडी के बीच पोस्टर वॉर खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. कल यानी गुरुवार को जेडीयू की तरफ से पोस्टर लगाकर आरजेडी से 15 सालों का हिसाब मांगा था, जिसके जबाव में अब आरजेडी ने नया पोस्टर जारी किया है. 


आरजेडी ने गरीबों का राज v/s अपराधियों का राज वाला पोस्टर जारी किया गया है. आरजेडी की तरफ से जारी इस पोस्टर में लालू- राबड़ी शासनकाल में बच्चों को पढ़ते हुए दिखाया गया है, वही नीतीश सरकार में रेप और अपराध की घटनाओं को दिखाया गया है. 


आपको बता दें कि इससे पहले कल पटना की सड़कों पर जेडीयू की तरफ से पोस्टर लगवाए गये थे. जिसमें 15 साल बनाम 15 साल का हिसाब-किताब मांगा और दिया जा रहा था. पोस्टर के जरिए आरजेडी के 15 साल के शासनकाल की याद दिलाते हुए उसका हिसाब-किताब मांगा जा रहा था वहीं जेडीयू अपने 15 साल के शासन का लेखा-जोखा पोस्टर के जरिए दे रहा था. पोस्टर में एक तरफ लालू-राबड़ी को बात करते हुए दिखाया गया है और पीछे लालटेन की लौ दिख रही थी, साथ ही पोस्टर में गोली-बंदूक और खून खराबे का चित्रण किया गया था, यानि पोस्टर के जरिए जंगल राज की याद दिलाने की कोशिश की गयी थी.


टैग्स
रिपोर्टिंग
G

रिपोर्टर

Ganesh Samrat

FirstBihar संवाददाता