ब्रेकिंग
PMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहारPMCH के पूर्व प्रिंसिपल पर होगा एक्शन!..डॉ. NP सिंह की PC के बाद स्वास्थ्य विभाग ने जांच के लिए बनाई हाईलेवल कमिटीबिहार में बसेंगे नए सैटेलाइट शहर, पुराने शहरों का भी होगा कायाकल्पबांकीपुर से चुनाव लड़ने का प्रशांत किशोर ने किया ऐलान, कहा..सम्राट चौधरी के सीएम बनने से नाराज हैं क्षेत्र की जनतापटना में डिलीवरी बॉय का AC लाउंज पुलिसकर्मियों का बना अड्डा? वायरल तस्वीरों के बाद उठे सवालपेट में पट्टी बांधकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह, स्वास्थ्य मंत्री निशांत की कार्रवाई पर फूटा गुस्सा, PM-CM से न्याय की लगाई गुहार

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के सामने गोपाल मंडल ने निकाली भड़ास, कहा..हम विरोध कर देंगे तो अजय मंडल हवा में उड़ जाएगा

BHAGALPUR: बिहार में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने है। भागलपुर में दूसरे चरण 26 अप्रैल को चुनाव होगा। भागलपुर में होने वाले चुनाव को लेकर जेडीयू ने आज समीक्षा बैठक की। इस बैठक में

जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष के सामने गोपाल मंडल ने निकाली भड़ास, कहा..हम विरोध कर देंगे तो अजय मंडल हवा में उड़ जाएगा
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BHAGALPUR: बिहार में सात चरण में लोकसभा चुनाव होने है। भागलपुर में दूसरे चरण 26 अप्रैल को चुनाव होगा। भागलपुर में होने वाले चुनाव को लेकर जेडीयू ने आज समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित कई जेडीयू नेता शामिल हुए। भागलपुर के गोपालपुर विधानसभा के JDU विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। लेकिन अपनी पार्टी से नाराज दिख रहे थे। इस दौरान गोपाल मंडल ने माइक उठाया और अपनी भड़ास निकाल दी।  


भागलपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का दावा करने वाले गोपाल मंडल ने जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार सहित जेडीयू के कई नेताओं के साथ यह कह दिया कि भागलपुर से अजय मंडल को पार्टी ने लोकसभा का टिकट दिया है और यह चर्चा हो रही है कि वो 4 लाख वोट से जीतेंगे। लेकिन मेरा कहना है कि कहीं न कहीं इस रास्ते में कई गड्ढे हैं। इसके चलते स्थिति ठीक नहीं है। गोपाल मंडल ने कहा कि लंबी चौड़ी भाषण देने से नहीं होगा। प्रदेश अध्यक्ष और मंत्री जी है लंबा खिच दिये और चार लाख पार कर दिये। लेकिन यह नहीं देखे कि कही ना कही गड्ढा है। इस गड्ढे की भरपाई करना होगा। 


गोपाल मंडल ने आगे कहा कि हम तो प्रचार में नहीं निकलते हैं बैठकर देखते हैं खबर लेते रहते हैं। स्थिति गंभीर है इसके लिए लगना पड़ेगा तभी चार लाख पार हो सकता है नहीं तो दो ढाई लाख में अटक के सटक जाएगा। लंबा भाषण देने से नहीं होगा। गोपाल मंडल विरोध में नहीं बोलता है सही बात बोलता है। यह कहकर अजय मंडल को कमजोर ना कर दीजिए कि गोपाल मंडल घर में बैठा है प्रचार नहीं करता। अजय मंडल ने मेरा भरपूर विरोध किया। हम सहयोग करते हैं हम विरोध किये तो हवा हवाई में उड़ जाएगा। 


गोपाल मंडल ने कहा कि हम विरोध नहीं करते हैंं..अजय मंडल यदि गोपाल मंडल का हाथ छोड़ेगा तो चुनाव हार जाएगा। विरेंद्र सिंह को प्रभारी बनाया जिसने संगठन को चौपट करने का काम किया। JDU के विधायक गोपाल मंडल अपने ही पार्टी से नाराज दिखे। उन्होंने माइक अपने हाथों में उठाया और पार्टी के प्रति जो नाराजगी थी वो निकाल दी। वहां बैठे प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और शिक्षा मंत्री सुनील सिंह सहित जेडीयू के तमाम नेता गोपाल मंडल को देखते रह गये।