ब्रेकिंग
बिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बचीबिहार में एक और नेहा निकली शराब तस्कर, इंदौर एक्सप्रेस से शराब के साथ गिरफ्तार, महिला सिपाही में बहाली के लिए कर रही थी तैयारीक्या बिहार में यही शराबबंदी है? मॉडल जैसी दिखने वाली नेहा झा के बाद एक और युवती निकली शराब तस्कर, स्कूटी की डिक्की से 25 लीटर दारू बरामदतेज प्रताप की टीम में नई महिला की एंट्री, कौन हैं प्रिया जिन्हें JJD में बड़ा पद?एक घंटे की बारिश ने खोली DMCH की व्यवस्था की पोल, मेडिसिन से लेकर बच्चा वार्ड तक पहुंचा पानी, मरीज परेशानएक दिन, दो हादसे और तीन मौतें! बेगूसराय में बाढ़ के पानी ने उजाड़ दिए तीन परिवार, 5 साल की मासूम भी नहीं बची

JDU के बड़े नेताओं को BJP ने दिया जवाब.. विवाद बढ़ा तो नीतीश की कुर्सी जाएगी, पीएम पर सवाल उठा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा

PATNA : सम्राट अशोक पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच जो विवाद शुरू हुआ था अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक जा पहुंचा है. सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्

JDU के बड़े नेताओं को BJP ने दिया जवाब.. विवाद बढ़ा तो नीतीश की कुर्सी जाएगी, पीएम पर सवाल उठा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : सम्राट अशोक पर विवादित टिप्पणी को लेकर बीजेपी और जेडीयू के बीच जो विवाद शुरू हुआ था अब वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक जा पहुंचा है. सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और जेडीयू के नेताओं के बीच खूब विवाद हुआ. जेडीयू के जूनियर प्रवक्ता ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष को खरी-खोटी सुनाई तो डॉ संजय जयसवाल भी जवाब देने में पीछे नहीं रहे. 


आखिरकार जेडीयू संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा भी मैदान में उतर गए और बात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक जा पहुंची. विवाद में प्रधानमंत्री को घसीटे जाने के बाद अब डॉक्टर संजय जयसवाल ने जेडीयू के बड़े नेताओं को करारा जवाब दिया है. उन्होंने आज फिर फेसबुक पर लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है.


बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने जेडीयू के बड़े नेताओं यानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और संसदीय बोर्ड अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा को चेताते हुए कहा है कि एनडीए के अंदर मौजूदा विवाद ठीक नहीं है. अगर ऐसा हुआ तो बिहार में एक बार फिर वही लोग सत्ता में आएंगे जो 2005 के पहले राज्य कर चुके हैं. संजय जयसवाल ने अपने इस बयान के साथ जेडीयू के राष्ट्रीय नेतृत्व को समझा दिया है कि अगर बीजेपी से टकराव लिया गया और प्रधानमंत्री को बेवजह विवाद में घसीटा गया तो नीतीश कुमार की कुर्सी चली जाएगी.


JDU के बड़े नेताओं को BJP ने दिया जवाब.. विवाद बढ़ा तो नीतीश की कुर्सी जाएगी, पीएम पर सवाल उठा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा


JDU के बड़े नेताओं को BJP ने दिया जवाब.. विवाद बढ़ा तो नीतीश की कुर्सी जाएगी, पीएम पर सवाल उठा तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा


इतना ही नहीं संजय जयसवाल ने जेडीयू नेताओं को कहा है कि वह सोशल मीडिया पर बयानबाजी करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने से बचें क्योंकि अगर बीजेपी के 76 लाख कार्यकर्ता जवाब देने के लिए उतर गए तो फिर बड़ी मुश्किल होगी. संजय जायसवाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र कर जेडीयू के नेताओं ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि बिहार में भी एनडीए प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में चलता है.