ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

JDU कार्यकारिणी की बैठक कल से होगी शुरू, कई राज्यों के नेता होंगे शामिल

PATNA: जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक पटना में 26-27 दिसंबर को होने वाली है. इस बैठक में देशभऱ के जेडीयू नेता शामिल होंगे. इस बैठक का नेतृत्व बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय

JDU कार्यकारिणी की बैठक कल से होगी शुरू, कई राज्यों के नेता होंगे शामिल
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक पटना में 26-27 दिसंबर को होने वाली है. इस बैठक में देशभऱ के जेडीयू नेता शामिल होंगे. इस बैठक का नेतृत्व बिहार के सीएम और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार करेंगे. लेकिन बैठक से पहले ही बीजेपी ने जेडीयू को बड़ा झटका दे दिया है. अरूणाचल प्रदेश के जेडीयू के 7 विधायकों में से 6 विधायक को बीजेपी ने अपनी पार्टी में शामिल करा दिया है. 

कई राज्यों से आएंगे पार्टी के नेता

जेडीयू की बैठक में शामिल होने के लिए बिहार, झारखंड, मणिपुर, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, लक्षद्वीप, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, दादर नगर हवेली, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों के प्रमुख नेता बैठक में भाग लेंगे. इस बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा होगी. 


14 माह के बाद बैठक

यह बैठक 14 माह के बाद हो रही है. इस में जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों, राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक बुलाई गई है. पिछले साल नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने  बाद अक्टूबर 2019 में राष्ट्रीय कार्यकारिणी और परिषद की बैठक दिल्ली में हुई थी. लेकिन इस बार बैठक पटना में बुलाई गई है. यह बैठक जेडीयू मुख्यालय के कर्पूरी सभागार में होगी. 26 दिसंबर की शाम 5 बजे जेडीयू के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक होगी, जबकि 27 को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सुबह 11 बजे से नीतीश कुमार की अध्यक्षता में होगी.

टैग्स