ब्रेकिंग
‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत‘नशा मुक्त कोशी’ अभियान में बड़ी सफलता, 57 हजार लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद, 1,638 तस्कर गिरफ्तार, 16 अधिकारी सम्मानितबिहार में मौसम बिगाड़ सकता है आजादी के जश्न का मजा, स्वतंत्रता दिवस पर 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्टघूस लेने के मामले में सहरसा के पूर्व राजस्व कर्मचारी को 2 साल की सजा, निगरानी ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई कहीं ऐसा तो नहीं कि नीतीश कुमार जैसी दिमागी हालत.. डिप्टी सीएम पर क्या बोल गईं रोहिणी आचार्य? भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दो दिवसीय दौरा, बिहार से होगी ELC 2.0 की शुरुआत

JDU का राहुल गांधी और लालू यादव पर बड़ा हमला, बताया आखिर क्यों नीतीश ने तोड़ा महागठबंधन से नाता

PATNA : बिहार में आज महागठबंधन सरकार का टूटना लगभग तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश कुमार किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा क

JDU का राहुल गांधी और लालू यादव पर बड़ा हमला, बताया आखिर क्यों नीतीश ने तोड़ा महागठबंधन से नाता
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में आज महागठबंधन सरकार का टूटना लगभग तय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश कुमार किसी भी वक्त इस्तीफा दे सकते हैं और भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना सकते हैं। वहीं, नई सरकार के गठन से पहले जदयू ने लालू और राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है।


वहीं,  जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने लालू प्रसाद का मजाक उड़ाया है। उन्होंने कहा है कि यह सच है कि हम पिछले डेढ़ साल से इंडिया अलायंस में काम कर रहे थे। बैठकें पटना से शुरू होती थीं। हम हमेशा से बैठकों में सक्रिय रहे और अपने विचार व्यक्त किए। नीरज कुमार ने लालू का नाम लिए बिना कहा कि- उन्होंने क्या  कहा था? उन्होंने कहा था कि अभी बहुत समय है। क्या सीट बंटवारे पर चर्चा जल्दबाजी में होती है? हम आपको सत्ता बंटवारे के बारे में बताएंगे।


वहीं, जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार लगातार कांग्रेस पर हमलावर हैं। उन्होंने कहा, ''कांग्रेस पार्टी के राहुल गांधी को पदयात्रा निकालने का अधिकार है लेकिन उस पदयात्रा के नतीजे क्या होंगे। जब वह बंगाल गए तो ममता बनर्जी ने खुद को किनारे कर लिया। अब जब वह बिहार में प्रवेश करने वाले हैं , यहां राजनीतिक परिदृश्य बदल रहा है। इसलिए, राहुल गांधी को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए कि उनकी रणनीति कहां विफल हो रही है। वह जहां भी जा रहे हैं सहयोगी अलग होने लगते हैं।''


उधर, लालू यादव की बेटी राहिणी आचार्य ने आज फिर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ''जब तक सांस बाकी है, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी है।'' इसके आलावा चंदा यादव खड़ा हिमालय बता रहा है, डरो न आंधी पानी में डटे रहो तुम अपने पथ पर, हर संकट तूफानों में। आईएम सबके बीच पूर्णिया में आज कांग्रेस की विधायक दल की बैठक होने वाली है। इस बैठक को लेकर 14 विधायक शनिवार रात तक पूर्णिया पहुंच चुके हैं। पार्टी प्रवक्ता डॉ. स्नेहाशीष ने यह जानकारी दी है।