ब्रेकिंग
बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट✦बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला: 10 कट्ठा जमीन के लिए सीने पर कुल्हाड़ी मारकर हत्या ✦मधुबनी गोलीकांड के बाद लापता ASI का अब तक सुराग नहीं, बलिराजगढ़ में शव मिलने से मचा हड़कंप✦RK सिन्हा के ब्रह्मभोज में जुटे दिग्गज नेता, सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर की मुलाकात बनी चर्चा का विषय✦पटना में फूड सेफ्टी की बड़ी कार्रवाई, 7 लाख रुपये का घी और आटा जब्त; कई दुकानों को बंद करने का निर्देश✦बिहार के सरकारी विद्यालयों में 2027 में कितने दिन रहेगी छुट्टी? रविवार की वजह से अवकाश में 9 दिनों की कमी, देखिए पूरी लिस्ट

मिशन 2020 के लिए JDU की चुनावी ट्रेनिंग, नीतीश आज पार्टी के अहम नेताओं से करेंगे चर्चा

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड संगठन को चुनावी मोड में ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पार्टी के विधायकों, सांसदों

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

PATNA : विधानसभा चुनाव को लेकर जनता दल यूनाइटेड संगठन को चुनावी मोड में ले जाने की कवायद शुरू कर दी गई है। जेडीयू अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पार्टी के विधायकों, सांसदों और जिलाध्यक्षों के साथ अहम चर्चा करने वाले हैं। मुख्यमंत्री आवास पर जेडीयू नेताओं को बुलाया गया है। 


पिछले दिनों राजगीर में आयोजित जेडीयू के प्रशिक्षण शिविर में नीतीश कुमार शामिल नहीं हो सके थे। दो दिनों तक चले इस प्रशिक्षण शिविर में मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया गया था। जेडीयू के राष्ट्रीय महासचिव और सांसद आरसीपी सिंह के अलावे पार्टी के राज्यसभा सांसद हरिवंश जी ने भी मास्टर ट्रेनरों को संगठन से जुड़े टिप्स दिए थे।


हालांकि इस बैठक में पार्टी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर को आमंत्रित नहीं किया गया है। प्रशांत किशोर को बैठक से दूर रखे जाने  कि खबरों के बीच नीतीश कुमार ने सोमवार को यह सफाई भी दी थी कि आज होने वाली यह चर्चा कोई बड़ी बैठक नहीं है। उन्होंने संगठन पर बातचीत के लिए नेताओं को बुलाया है।

टैग्स