ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

जेडीयू का बड़ा बयान: औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया

PATNA: BJP और पीएम मोदी पर JDU ने बड़ा बयान दिया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से कर दी। कहा कि औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबस

जेडीयू का बड़ा बयान: औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: BJP और पीएम मोदी पर JDU ने बड़ा बयान दिया है। जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तुलना औरंगजेब से कर दी। कहा कि औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया है। बीजेपी को महंगाई, बेरोजगारी और लोगों की समस्याओं से मतलब नहीं है। बीजेपी को सिर्फ उन्माद फैलाने से मतलब है। 


जेडीयू एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि वाराणसी की कोरिडोर में आज भी डेढ़ सौ शिवलिंग लंका थाने में रखा हुआ है। सावन महीना है लेकिन इन शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र तक नहीं चढ़ाया जा रहा है। भारत माता के मंदिर को भी तोड़ दिया गया। हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार में तुड़वाया गया। ये लोग मंदिर मस्जिद के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं। ये लोग सावन में मुर्गा-मटन खाने वाले लोग हैं। जेडीयू एमएलसी ने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने कहा था अगर मंदिर और मस्जिद टूटता है तो अलग से बनवाने की गारंटी दें। 


नीरज ने कहा कि गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री हैं लेकिन बेगूसराय में कई मंदिर तोड़े गये लेकिन कोई नारा नहीं लगा। नीतीश कुमार ने मंदिर भी बनवाया और मस्जिद भी बनवाया।भाजपा के नेताओं के ऊपर नीरज कुमार ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सावन में ये लोग कड़कनाथ मुर्गा खाने वाले लोग है। बीजेपी के लोग मंदिर के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाते रहते हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के आने के बाद दुनियां में सबसे ज्यादा इंटरनेट सेवा बाधित होने का काम हुआ है। जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने के बावजूद इंटरनेट लगातार बाधित रहता है। उन्माद की घटना में उत्तर प्रदेश बिहार से आगे है। उन्होंने कहा कि धार्मिक उन्माद इसलिए पैदा किया जाता है कि लोग जरूरत की चीजे ना मांगे। बीजेपी को केवल उन्माद से मतलब है। 


नीरज ने कहा कि हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर किसी ने तुड़वाया तो वो नरेंद्र मोदी की सरकार में हुआ है जहां भारत माता का भी मंदिर तोड़ दिया गया। ये मंदिर-मस्जिद के नाम पर घड़ियाली आंसू बहाने वाले लोग हैं और सावन के पावन महीने में मुर्गा मटन खाने वाले लोग है। औरंगजेब के बाद हिन्दुस्तान में सबसे ज्यादा मंदिर नरेंद्र मोदी की सरकार ने तुड़वाया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें