ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बीजेपी से ख़ौफ़ में हैं मुस्लिम और आदिवासी, रघुवर सरकार पर जेडीयू के बड़ा हमला

PATNA : झारखंड में मुस्लिम और आदिवासी तबके के लोग डरे हुए हैं, डर की वजह झारखंड में बीजेपी का शासन है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के सहयोगी जेडीयू ने लगाया है। झारखंड विधान

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : झारखंड में मुस्लिम और आदिवासी तबके के लोग डरे हुए हैं, डर की वजह झारखंड में बीजेपी का शासन है। यह आरोप किसी और ने नहीं बल्कि बीजेपी के सहयोगी जेडीयू ने लगाया है। झारखंड विधानसभा अकेले उतरने का एलान कर चुके जेडीयू ने रघुवर सरकार पर ने बड़ा हमला बोला है। झारखंड जेडीयू के अध्यक्ष सालखन मुर्मू ने कहा है कि बीजेपी के शासन से मुस्लिम और आदिवासी समाज के लोग डरे हुए हैं। जेडीयू इस डर को खत्म कर झारखंड में नया विकल्प देने की कोशिश करेगा। शनिवार को जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ बैठक में झारखंड विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के बाद सालखन मुर्मू आज पटना में मीडिया से बातचीत कर रहे थे। सालखन मुर्मू ने कहा की झारखंड की जनता ने चार बार जेएमएम और चार बार ही बीजेपी को मौका देकर देख लिया अब नए विकल्प की बारी है। जेडीयू नीतीश कुमार के मॉडल वाला शासन झारखंड की जनता को देना चाहता है। सलखन मुर्मू के इस बयान के बाद यह तय माना जा रहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले बीजेपी और जेडीयू के रिश्तों में तल्खी और बढ़ेगी। पटना से चंदन तिवारी की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
9

रिपोर्टर

9

FirstBihar संवाददाता