ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

JDU अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार का नामांकन दाखिल, प्रतिनिधि संजय गांधी ने दिल्ली में जमा कराया पर्चा

DELHI : जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार का नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। नीतीश कुमार की तरफ से उनके प्रतिनिधि और जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने दिल्ली स्थित ज

FirstBihar
Anamika
1 मिनट

DELHI : जेडीयू राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए नीतीश कुमार का नामांकन पत्र दाखिल कर दिया गया है। नीतीश कुमार की तरफ से उनके प्रतिनिधि और जेडीयू एमएलसी संजय गांधी ने दिल्ली स्थित जेडीयू के केंद्रीय कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किया है। 


जेडीयू के राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी अनिल हेगड़े के सामने एमएलसी संजय गांधी ने नीतीश कुमार का नामांकन पत्र जमा किया। उनके साथ प्रदेश निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय सिंह भी मौजूद रहे।

जेडीयू अध्यक्ष पद पर नीतीश कुमार का निर्विरोध निर्वाचन तय है लेकिन संगठन चुनाव की प्रक्रिया के मुताबिक आज नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम दिन है। बिहार में बाढ़ के हालात को देखते हुए नीतीश कुमार खुद नामांकन पत्र जमा करने दिल्ली नहीं गए हैं लिहाजा उनके प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय निर्वाचन पदाधिकारी के सामने नामांकन पत्र जमा किया है।