ब्रेकिंग
Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?✦Bihar Job Vacancy 2026 : बिहार में 575 पदों पर होगी बहाली, तीन साल की नौकरी और मोटी सैलरी; जानिए योग्यता और आवेदन प्रक्रिया✦CCTV फुटेज देने से किया इनकार तो टूटा दबंगों का कहर, दुकान में पेट्रोल डालकर लगा दी आग; 35 लाख की संपत्ति स्वाहा✦ Bihar News: बिहार में बाढ़ के बाद नदियों में जमा बालू और गाद से होगी कमाई! 22 जिलों में ड्रोन से सर्वे, सरकार तैयार करेगी नीलामी का प्लान✦Bihar JDU News : बिहार JDU में आखिर क्या चल रहा है? अभिषेक झा ने सम्राट चौधरी और संजय झा से की बात, 5 नवंबर पर टिकी नजरें✦Bihar News : बिहार NDA में फिर बढ़ी रार! MLC चुनाव में JDU की हार के बाद BJP के करीब पहुंचे दो निर्दलीय, क्या 2020 दोहराएगा इतिहास?

जायसवाल का नीतीश पर हमला, कहा - गुंडों, डकैतों के बीच प्रशासन का भय समाप्त

PATNA ; बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिससे विपक्षी दलों को बैठे-बिठाये सरकार पर हमलवार होने का मौका मिल जा रहा है। इसी कड़ी में अब गत दिन बिहा

जायसवाल का नीतीश पर हमला, कहा - गुंडों, डकैतों के बीच प्रशासन का भय समाप्त
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA ; बिहार में इन दिनों आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। जिससे विपक्षी दलों को बैठे-बिठाये सरकार पर हमलवार होने का मौका मिल जा रहा है।  इसी कड़ी में अब गत दिन बिहार की राजधानी पटना में दुरंतो एक्सप्रेस के अंदर हुई लूटपाट को लेकर भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने बिहार सरकार और नीतीश कुमार को आड़े हाथ लिया है। 



संजय जायसवाल ने अपने पोस्ट में नीतीश कुमार पर हमलावर होते हुए कहा है कि कल रात पटना रेलवे स्टेशन से ट्रेन खुलते ही हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस को 20 डकैतों ने लूट लिया। इस तरह की घटनाएं 2005 के बाद इतिहास का हिस्सा बन गई थीं।लेकिन वर्तमान सरकार में  गुंडों, डकैतों के बीच प्रशासन का भय समाप्त हो गया है। किसी भी प्रदेश के अपराधी तत्वों को जब यह एहसास हो जाता है कि प्रदेश मे मुख्यमंत्री का नहीं बल्कि उनका शासन है तो इस तरह की अवस्थाएं फैलने लगती हैं। आज हर वह घटनाएं हो रही है जो 2005 से पहले बिहार में खुलेआम होती थी। इसके अलावा उन्होंने नीतीश कुमार को रबर स्टैंप मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि अब इस नई सरकार में नीतीश का सुनने वाला कोई नहीं है।



बता दें कि, राजधानी पटना के रेलवे स्टेशन पर रविवार की रात करीब 16 अपराधियों ने  दिल्ली-कोलकाता दुरंतो एक्सप्रेस में लूट की घटना को अंजाम दिया।  ट्रेन जैसे पटना  रेलवे स्टेशन से खुली पहले से ट्रेन में बैठे एक अपराधी ने इमरजेंसी ब्रेक लगा कर ट्रेन को रोक दिया। ट्रेन रुकते ही दर्जनों हथियारबंद अपराधी ट्रेन में चढ़ गए और पटना के बाहरी इलाके में लुटेरों ने बंदूक की नोक पर कथित रूप से ट्रेन के 7 बोगियों में लूट पाट की घटना को अंजाम दे दिया।