ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक जल्द, नीतीश बोले.. सभी अपनी बात रखेंगे

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताजा बयान सामने आया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में बहुत जल्द जातीय जनगणना पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी. दू

जातीय जनगणना पर सर्वदलीय बैठक जल्द, नीतीश बोले.. सभी अपनी बात रखेंगे
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : जातीय जनगणना के मसले पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ताजा बयान सामने आया है मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में बहुत जल्द जातीय जनगणना पर चर्चा के लिए सर्वदलीय बैठक बुलाई जाएगी. दूसरे कारणों से अब तक सर्वदलीय बैठक नहीं बुलाई जा सकी थी लेकिन अब यह बैठक बुलाई जाएगी. नीतीश कुमार ने कहा है कि सर्वदलीय बैठक में सभी राजनीतिक दलों के नेता अपने अपने विचार रखेंगे.


आपको बता दें कि केंद्र सरकार ने जातीय जनगणना नहीं कराने का फैसला किया. जिसके बाद नीतीश कुमार समेत तेजस्वी यादव ने इस मसले पर अपना स्टैंड साफ किया. बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने के बाद नीतीश सरकार ने कहा है कि तेजस्वी यादव इसके लिए लगातार मुख्यमंत्री पर दबाव बनाते रहे हैं, पिछले दिनों उन्होंने नीतीश कुमार से मुलाकात की थी और मीटिंग में जातीय जनगणना कराए जाने पर चर्चा की थी. कुमार यादव के बीच हुई मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में काफी तरह के कयास भी लगाए जाते रहे, लेकिन अब नीतीश कुमार ने खुद कह दिया है कि बिहार में जातीय जनगणना कराए जाने के पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जा रही है.


हालांकि इस सर्वदलीय बैठक का समय अभी तय नहीं किया गया है लेकिन मुख्यमंत्री ने यह जरूर कहा है कि यह जल्द बुलाई जाएगी. आपको यह भी बता दें कि तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार की तरफ से ही जनगणना कराए जाने पर भी निशाना साधा था.  तेजस्वी ने कहा था कि जिस खर्च में ई–जनगणना कराई जा रही है उतने खर्च में देश के अंदर जातीय जनगणना कराई जा सकती है. अब देखना होगा कि नीतीश कुमार जब बैठक बुलाते हैं तो सहयोगी दल भारतीय जनता पार्टी का बिहार में क्या रुख रहता है.

टैग्स