ब्रेकिंग
Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग✦Teldiha Durga Mandir: नवरात्र के पहले दिन तेलडीहा मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 KM पैदल चलकर पहुंचे श्रद्धालु✦Patna Cyber Fraud: 12 दिन डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड टीचर से 30 लाख की ठगी, FD तुड़वाकर मंगाए पैसे✦भोजपुर में 12 नाबालिग लड़कियां मुक्त, जबरन डांसर बनाने के आरोप में महिला समेत 2 गिरफ्तार✦बिहार में अपराधियों का तांडव जारी, जूता खरीदने गये युवक की अपहरण के बाद हत्या✦Bihar IPS Transfer: नारायण उपाध्याय बने फुलवारी शरीफ के SDPO-1, कार्तिकेयन ए.के. वेटिंग फॉर पोस्टिंग

जातीय जनगणना और बिहार को विशेष राज्य के दर्जे पर बरगला रहे नीतीश कुमार : कांग्रेस

PATNA : कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को जातीय जनगणना और विशेष राज्य के दर्जे पर बरगलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि जनता को अब बरगला

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : कांग्रेस ने सीएम नीतीश कुमार पर बिहार की जनता को जातीय जनगणना और विशेष राज्य के दर्जे पर बरगलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस नेता प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि जनता को अब बरगला कर आपको कुछ नहीं मिलेगा जनता ही नहीं आपके पार्टी के कार्यकर्ता भी सबकुछ समझ गये हैं तभी तो वे गांधी मैदान में भी नहीं पहुंचे।


विधान परिषद की कार्रवाई में भाग लेने पहुंचे प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि जब केन्द्रीय निदेशालय ने साफ तौर पर कह दिया है कि जातीय जनगणना किसी कीमत पर लागू नहीं किया जा सकता तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार इस पर सदन के अंदर प्रस्ताव लाकर केवल लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे कि उनकी मंशा ही नहीं है कि जातीय जनगणना हो। इसी तरह वे बिहार को विशेष राज्य के दर्जे का मुद्दा उठा कर भी चुनावी वर्ष में जनता को बरगला रहे हैं। जबकि उनकी सहयोगी बीजेपी साफ कर चुकी है कि बिहार को विशेष राज्य  का दर्जा नहीं दिया जा सकता।


प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि नीतीश कुमार बिहार की जनता को बरगलाना बंद करें। अब बिहार की जनता उनके झूठ को समझ चुकी है। जनता चुनाव के मैदान में सब फैसला कर देगी। उन्होनें कहा कि जनता ही क्या उनके कार्यकर्ता भी समझ चुके हैं कि नीतीश कुमार विकास योजनाओं को लागू करने में विफल रहे हैं। गांधी मैदान की रैली ने ये साबित कर दिया है। 

टैग्स