ब्रेकिंग
मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी✦मोतिहारी में रिफाइंड तेल लदे ट्रक में लगी भीषण आग, चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर बचाई जान✦जिस दुकान में किया काम, उसी के गहनों की लूट की रची साजिश; मुंगेर में तीन गिरफ्तार✦BJP के आगे नतमस्तक संजय झा एंड कंपनी? विधान परिषद चुनाव को लेकर जेडीयू की समीक्षा बैठक में जुबान बंद रही, जानिये बंद कमरे में क्या हुआ?✦बिहार में दो IAS अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, सरकार ने जारी किया आदेश✦बिहार में मिलावटखोरों की खैर नहीं! त्योहार के बाद भी जारी रहेगा छापेमारी अभियान, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने दी चेतावनी

मुकेश सहनी का बीजेपी पर निशाना, कहा.. जातीय जनगणना में अड़ंगा डाल रही कुछ पार्टियां

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को एक बार फिर जाति आधारित जनगणना को लेकर अडंगा डालने वाली पार्टियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने क

मुकेश सहनी का बीजेपी पर निशाना, कहा.. जातीय जनगणना में अड़ंगा डाल रही कुछ पार्टियां
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने मंगलवार को एक बार फिर जाति आधारित जनगणना को लेकर अडंगा डालने वाली पार्टियों को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने कहा कि आखिर जातीय जनगणना में देरी क्यों हो रही है।


उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि सर्वदलीय बैठक को लेकर सभी पार्टी सहमति क्यों नहीं दे रही? श्री सहनी ने कहा कि केंद्र सरकार के पूरे देश में जातीय जनगणना कराए जाने को नकारने के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने भागीरथी प्रयास के बाद राज्य में जातीय जनगणना को लेकर तैयार हैं, ऐसे में सभी पार्टियों के सर्वदलीय बैठक को लेकर सहमति नहीं बनना दुर्भाग्यपूर्ण है। 


उन्होंने कहा कि विधानमंडल में यह मामला सर्वसम्मति से पास है। सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रधानमंत्री से मिल चुका है। ऐसे में  जिस पार्टी द्वारा सहमति नहीं दी जा रही उसे बाधा उत्पन्न करना नहीं माना जाए तो क्या माना जाए। 


वीआईपी के नेता ने कहा कि कल ही मुख्यमंत्री ने बताया है कि सर्वदलीय बैठक को लेकर सभी की सहमति नहीं आई है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार की कुछ पार्टियां इसे एक बार फिर से रोकना चाहती है।

टैग्स