ब्रेकिंग
पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल✦पटना DTO-NIC का खेल ! 1.24 लाख का ई-चालान पेंडिंग...फिर भी गाड़ी का NOC दिया, परिवहन विभाग आया हरकत में, 2021 में हो चुका है कांड..✦दलित के कंधे पर बैठकर नदी पार करना राजद विधायक को पड़ गया भारी, संतुलन बिगड़ते ही पानी में गिरे धड़ाम से✦Bihar Education Department : बिहार के सरकारी स्कूलों में अब महिला शिक्षकों के साथ नहीं चलेगी मनमानी, CK अनिल ने जारी किए नए निर्देश✦Bihar Education Department : CK अनिल ने सभी DEO-DPO को किया सतर्क, भ्रष्ट महिला अधिकारी रूबी कुमारी का दिया उदाहरण, क्या है पूरा मामला...✦1.39 करोड़ की चांदी लूट मामले में BJP कार्यकर्ता गिरफ्तार, अमित शाह और संजय सरावगी के साथ तस्वीरें वायरल

जापान के पूर्व PM के निधन CM नीतीश ने जताया शोक, कहा.. शिंजो आबे को बिहार की विशेष समझ थी

PATNA : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या की निंदा करते हुए इसे बेहद

जापान के पूर्व PM के निधन CM नीतीश ने जताया शोक, कहा.. शिंजो आबे को बिहार की विशेष समझ थी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। सीएम ने पूर्व पीएम शिंजो आबे की हत्या की निंदा करते हुए इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि भारत और जापान के संबंधों को सुदृढ़ बनाने में शिंजो आबे की बड़ी भूमिका रही है। वे भारत के सच्चे दोस्त थे और भारत से उनका विशेष लगाव था। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि साल 2018 में जब वे जापान गए थे तो उस समय शिंजो आबे जापान के प्रधानमंत्री थे। 19 फरवरी 2018 को शिंजो आबे से मुलाकात हुयी थी। सीएम ने कहा है कि शिंजो आबे को बिहार की विशेष समझ थी। उनसे मुलाकात के दौरान देश से संबंधित कई मुद्दों पर उनसे चर्चा हुई थी।


बता दें कि शुक्रवार की सुबह नारा शहर में शिंजो आबे को उस समय गोली मारी गई जब वह अपनी पार्टी के लिए प्रचार कर रहे थे। हमलावर ने शॉट गन से आबे के सीने में दो गलियां दाग दी थी। गोली लगने के बाद इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था।

टैग्स