ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जाप के 'जन क्रांति मार्च' में लाठीचार्ज, पुलिस ने पप्पू यादव के समर्थकों को पीटा

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के 'जन क्रांति मार्च' में लाठीचार्ज किया है. पप्पू यादव के समर्थकों पर पुलिस न

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है राजधानी पटना से जहां पुलिस ने जन अधिकार पार्टी के 'जन क्रांति मार्च' में लाठीचार्ज किया है. पप्पू यादव के समर्थकों पर पुलिस ने लाठियां बरसाई है. कई समर्थकों को चोट लगी हैं. दर्जनों कार्यकर्ता लाठीचार्ज में घायल बताये जा रहे हैं. बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ता सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रहे थे.


जाप संरक्षक पप्पू यादव के नेतृत्व में इस मार्च का आयोजन किया गया था. प्रदर्शन के दौरान जाप कार्यकर्ता बेकाबू हो गए. जिनको कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया. जब कार्यकर्ता नहीं मानें तो पुलिस ने उनके ऊपर लाठियां बरसानी शुरू कर दी. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. सड़क पर जाम लग गया है. कई कार्यकर्ताओं ने इधर-उधर भागकर पुलिस से खुद को पिटने से बचाया. 


जाप पार्टी की ओर से पहले से ही 'जन क्रांति मार्च' का आह्वान किया गया था. राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के नेतृत्व में पार्टी के नेता और कार्यकर्ता राजभवन मार्च पर निकले थे. पार्टी कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प हो गई. पप्पू यादव ने कहा कि बिहार में झूठ और लूट की सरकार चल रही है. डबल इंजन की सरकार विकास के नाम पर सिर्फ जुमलाबाजी कर रही है. 


पप्पू यादव ने कहा कि बेरोजगारी एक बड़ी समस्या है. राज्य और केंद्र की सरकार साजिश के तहत देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रही है. शिक्षा के आभाव में युथ का फ्यूचर ख़राब हो रहा है. सूबे के मुख्यमंत्री को बेटियों की चिंता नहीं है. नीतीश कुमार को बलात्कार से ज्यादा हरियाली की चिंता है. उन्होंने पटना में भारी बारिश से मची तबाही को लेकर भी राज्य सरकार से जवाब मांगा.