ब्रेकिंग
राजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाराजस्व कर्मचारियों को सरकार की लास्ट वार्निंग: 24 घंटे के भीतर योगदान नहीं दिया तो एक्शन तय, ट्रांसफर के बावजूद नहीं कर रहे ज्वाइनगृह मंत्री अमित शाह की चेयरमैनशिप वाली 'परिषद' में डिप्टी सीएम के साथ एक मंत्री को बनाया गया सदस्य, CM सम्राट ने की नियुक्ति खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचा

तेज रफ़्तार का कहर ! भतीजे के गृह प्रवेश में आए रिटायर्ड पुलिसकर्मी चाचे की मौत; परिजनों में मातम का माहौल

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी क

तेज रफ़्तार का कहर ! भतीजे के गृह प्रवेश में आए रिटायर्ड पुलिसकर्मी चाचे की मौत; परिजनों में मातम का माहौल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

JAMUI : बिहार में सड़क हादसे के मामले में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क हादसों की वजह से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला जमुई से निकल कर सामने आया है। जहां सड़क हादसे में एक रिटायर्ड पुलिस जवान की मौत हो गई है। इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। 


वहीं, मृतक की पहचान खैरा थाना क्षेत्र की चांगोडीह गांव निवासी 65 वर्षीय झारखंड पुलिस के रिटायर्ड जवान कार्यानंद सिंह के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार कार्यानंद सिंह अपने भतीजे देवेंदर सिंह के नवनिर्मित मकान के गृह प्रवेश में टाउन थाना क्षेत्र के महिसौड़ी चौक के समीप बिजली ऑफिस के पास आये थे। जहां गुरुवार की सुबह सड़क पार करने के दौरान एक बाइक चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी है। 


घटना के बाद आनन-फानन में परिजनों द्वारा इलाज के लिए उन्हें एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। लेकिन वृद्ध की हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उन्हें पटना रेफर किया गया। पटना ले जाने के क्रम में उनकी मौत हो गई। मौत के बाद टाउन थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं पुलिस ने बाइक चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। 


उधर, पुलिस मामले पर बाइक चालक से पूछताछ कर रही है। इसको लेकर टाउन थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि एक बाइक सवार द्वारा रिटायर्ड झारखंड पुलिस के जवान को टक्कर मार दी गई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई मृतक के परिजनों द्वारा लिखित आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।