ब्रेकिंग
बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस

कोरोना से मुकाबले के लिए चिराग पासवान ने पेश की मिसाल, 2 महीने का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में दिया

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए एक मिसाल पेश की है। चिराग पासवान ने अपने 2 महीने का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में द

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए एक मिसाल पेश की है। चिराग पासवान ने अपने 2 महीने का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देने का फैसला किया है। एलजेपी अध्यक्ष ने इसके लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि कोरोना संकट के इस दौर में वह अपने 2 महीने का वेतन प्रधानमंत्री केयर्स फंड में देना चाहते हैं। 


चिराग पासवान ने कहा है कि देश पूर्णा वायरस के कारण संकट के दौर से गुजर रहा है। पूरे देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन की घोषणा की है। हर भारतवासी इस भारत से लड़ने का प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में मैं अपने 2 माह का वेतन प्रधानमंत्री के रिफंड में देकर एक छोटा सा योगदान करना चाहता हूं। 


सांसद चिराग पासवान इसके पहले भी अपने एमपी फंड से कोरोना वायरस से मुकाबले के लिए अंशदान कर चुके हैं। उनकी अपील पर एलजेपी के सभी सांसदों ने भी अंशदान किया है और अब उन्होंने 2 महीने का वेतन देकर एक मिसाल पेश की है। चिराग पासवान ने शनिवार को अन्य राज्यों में फंसे बिहारियों के मुद्दे पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बातचीत की थी बाद में उनकी बातचीत केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से भी हुई थी जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय की तरफ से हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया था।

टैग्स