ब्रेकिंग
शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगाशिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने किया ऐलान, बिहार के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी पंडित राजकुमार शुक्ल की जीवनीविधायक अमित रानू के कार्यालय में छापेमारी, पिस्तौल-कारतूस बरामद; नन्हे सिंह और छोटू यादव गिरफ्ताररांची के कार सर्विस सेंटर में भीषण आग, एक साथ 6 गाड़ियां जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंकाBihar News : जेडीयू ने दिखाई हैसियत तो बैकफुट पर आए उपेंद्र कुशवाहा? बोले- आप भी विरासत बढ़ाइए, हम तो ...विक्रमशिला सेतु की मरम्मत का काम टला, फिलहाल जारी रहेगा आवागमन, बेली ब्रिज भी नहीं हटेगा

भाजपा की तरह हम मन की नहीं बल्कि काम की बात करते हैं, BJP पर नीतीश की मंत्री का जोरदार हमला

JAMUI: जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक गंभीर मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगा दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इंफेक्शन की वजह से मरीज की म

भाजपा की तरह हम मन की नहीं बल्कि काम की बात करते हैं, BJP पर नीतीश की मंत्री का जोरदार हमला
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

JAMUI: जमुई सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में एक गंभीर मरीज को यूरिन बैग की जगह कोल्ड ड्रिंक का बोतल लगा दिया गया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी। इंफेक्शन की वजह से मरीज की मौत होने की संभावना जतायी जा रही है। सोशल मीडिया पर मरीज का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल प्रबंधक और उपाधीक्षक को कारण बताओं नोटिस सिविल सर्जन ने भेजा है। बिहार में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था का दावा करने वाले स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव की दावों की पोल खुलती जमुई में दिखी। 


जमुई सदर अस्पताल के इस मामले पर बिहार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं है और यह विभाग उनका है भी नहीं। इसलिए वह इस पर कुछ नहीं बोलेगी। फिर बाद में उन्होंने कहा कि इस तरह के मामले को सरकार गंभीरता से लेगी। शीला मंडल ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव दोनों का स्वास्थ्य विभाग पर विशेष ध्यान है। स्वास्थ्य विभाग का पहले क्या रहता था और अब क्या है वह फर्क साफ दिखता है। 


बीजेपी पर हमला बोलते हुए शीला मंडल ने कहा कि भाजपा वाले मन की बात करते हैं हम मन की बात नहीं बल्कि काम की बात करते हैं। नीतीश के नेतृत्व में बिहार में महागठबंधन की सरकार के एक साल पूरा होने पर शीला मंडल ने कहा कि लोगों का भरोसा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ है। एक साल हमलोगों का बहुत अच्छा रहा है। बिहार की जनता का फुल सपोर्ट हमारी सरकार को रहा है। यह कही ना कही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों का ही नतीजा है। वही विपक्ष के सवालों पर बोलीं की कौन क्या बोलता है इस वो ध्यान नहीं देती हैं और इसका उन पर कोई फर्क भी नहीं पड़ता है।      


टैग्स
रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

VISHWAJIT ANAND

FirstBihar संवाददाता