ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

जेल तक पहुंचे गूंज : धनबाद में बोले पीएम मोदी ... जिसने आपका पैसा लूटा, उसे पैसे वापस करना पड़ेगा

DHANBAD : झारखंड के बरवाअड्डा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में नारा लग रहा है कि अब की बार 400 पार. यह नारा इसलिए लग रहा है क्योंकि पू

जेल तक पहुंचे गूंज : धनबाद में बोले पीएम मोदी ... जिसने आपका पैसा लूटा, उसे पैसे वापस करना पड़ेगा
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DHANBAD : झारखंड के बरवाअड्डा में जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पूरे देश में नारा लग रहा है कि अब की बार 400 पार. यह नारा इसलिए लग रहा है क्योंकि पूरे देश को यह पता है कि जो देश के लिए गारंटी की बात कह रहा है, वह बात पूरी हो रही है। क्योंकि मोदी की गारंटी पूरी हो रही है इसीलिए पूरे देश में नारा लगा रहा है कि अबकी बार 400 पर। 


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप लोगों का स्नेह देखकर के मुझे आपका जो तप कर रहे हैं वह मेरे लिए काम करने की प्रेरणा है और मैं इसे बेकार नहीं जाने दूंगा। मेरा संकल्प है कि मैं ब्याज समेत आपकी तपस्या को वापस करूंगा और यह मैं आपको गारंटी दे रहा हूं। आप लोग इस तपती धूप में खड़े होकर के जो आशीर्वाद मुझे देने के लिए यहां आए हैं मैं उसे ब्याज सहित वापस करूंगा और यह मेरे लिए काम करने की प्रेरणा है। 


इसके आगे उन्होंने कहा कि - प्रधानमंत्री ने कहा कि आप देख रहे हैं कि किस तरीके से यहां से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं, पहली बार टीवी पर देखा इस तरीके से नोटों की गड्डियां निकल रही हैं। क्या झारखंड कमाल कर रहा है, पहली बार मैंने नोटों के ढेर देखे हैं. इससे पहले मैंने इस तरह के नोटों का ढेर नहीं देखा था। मैं आपको बताना चाहता हूं कि यह आपका पैसा है,  गरीब आदिवासियों का पैसा है, आपके भविष्य के और बच्चों के भविष्य का पैसा है, जिसे लूट लिया गया है। 


मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि क्या ऐसे लोगों के माफ करोगे. पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग आपके खून पसीने की कमाई को लूट लिए हैं, जो गाढ़ी कमाई को लूट करके रखे हैं। उन्हें जेल जाना पड़ेगा। जिन्होंने आपके पैसे को लूटा है उन्हें आपका पैसा लौटाना होगा, यह मोदी की गारंटी हैं। पीएम मोदी ने भारत माता की जय के नारे लगवाते हुए हेमंत सोरेन पर चुटकी ली और कहा कि यह गूंज जेलों तक पहुंचनी चाहिए।