ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल, कार्यकर्ताओं ने कहा..अरविंद जी दिल्ली के सीएम थे..हैं..और आगे भी रहेंगे

DELHI: दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन क

जेल से सरकार चलाएंगे केजरीवाल, कार्यकर्ताओं ने कहा..अरविंद जी दिल्ली के सीएम थे..हैं..और आगे भी रहेंगे
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

DELHI: दो घंटे की पूछताछ के बाद ईडी ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया है। उनकी गिरफ्तारी से आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता नाराज हैं। सीएम हाउस के बाहर प्रदर्शन कर रहे आप कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। ईडी की इस कार्रवाई को आप कार्यकर्ता राजनीतिक साजिश बता रहे हैं। AAP नेता आतिशी का कहना है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। अरविंद जी दिल्ली के मुख्यमंत्री थे..हैं..और आगे भी रहेंगे।


आप नेता आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। हमने हमेशा कहा है कि अरविंद केजरीवाल जेल से सरकार चलाएंगे। वह दिल्ली के सीएम बने रहेंगे। हमने सुप्रीम कोर्ट में मामला दायर किया है। हमारे वकील SC पहुंच रहे हैं। हम आज रात सुप्रीम कोर्ट से तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे। 


वही कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की गिरफ़्तारी दर्शाता है कि नरेंद्र मोदी जी आम चुनाव में निश्चित पराजय से आतंकित हैं। बीजेपी दो सौ पार नहीं कर रही है। इसलिए वह हर हथकंडा अपना रहे हैं। कांग्रेस का बैंक अकाउंट फ्रीज़ कर रहे हैं, वहीं ED, सीबीआई, IT के ज़रिए खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।


टैग्स